खेकड़ा। सुन्हैड़ा गांव में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में काठा क्रिकेट क्लब ने वॉरियर्स क्रिकेट क्लब दिल्ली को हराकर मैच जीत लिया। वैभव तोमर को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
सुन्हैड़ा गांव के स्वर्गीय जयकुमार पांचाल की स्मृति में विश्वकर्मा ट्रॉफी का आयोजन काठा गांव के क्रिकेट मैदान में किया जा रहा है। बुधवार को काठा क्रिकेट क्लब और वॉरियर्स क्रिकेट क्लब दिल्ली की टीमों के बीच मैच हुआ। काठा क्रिकेट क्लब के कप्तान सचिन चौधरी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। वॉरियर्स क्रिकेट क्लब दिल्ली ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 139 रन बनाए। इमरान ने 41 और अभिषेक ने 33 रन की पारी खेली।
काठा क्रिकेट क्लब के खिलाड़ी आकाश तोमर ने चार विकेट और सचिन ने एक विकेट लिया। काठा क्रिकेट क्लब की टीम ने 16 ओवर में लक्ष्य प्राप्त कर लिया। खिलाड़ी वैभव ने बेहतरीन पारी खेलते हुए 89 रन बनाए। वॉरियर्स क्रिकेट क्लब दिल्ली के खिलाड़ी अरुण और इमरान को एक-एक विकेट मिला। वैभव तोमर को मैन ऑफ द मैच चुना गया। आयोजक ओमदत्त पांचाल ने विजेता टीम को सम्मानित किया। इस मौके पर लक्की पांचाल, पवन कुमार, वंश पांचाल, रॉबिन कुमार मौजूद रहे।