फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Karva Chauth: Suhagins keep fast for the longevity of husband

करवाचौथ: पति की दीर्घायु के लिए सुहागिनों ने रखा व्रत

Mon, 25 Oct 2021 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Karva Chauth: Suhagins keep fast for the longevity of husband
करवाचौथ के चांद का दीदार करती महिला प्रिया सिंह - फोटो : BAGHPAT
बागपत। सुहागिनों ने रविवार को करवाचौथ पर पति की दीर्घायु के लिए व्रत रखा। करवा चौथ को लेकर सुबह से ही महिलाओं में उत्साह दिखाई दिया। उन्होंने कथा सुनने के बाद सुख-समृद्धि की कामना करते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया। वहीं, चांद निकलने के बाद व्रत खोला।
विज्ञापन

करवाचौथ का पर्व रविवार को सुहागिनों ने उत्साह व श्रद्धा के साथ मनाया। महिलाओं ने इस दिन व्रत रखा और सबसे पहले सुबह को पूजा अर्चना की। दोपहर में महिलाओं ने करवाचौथ व्रत रख कथा सुनी। इसके बाद सूरज को अर्घ्य दिया। महिलाओं ने पूरा दिन निर्जल व्रत रखा। इसके बाद देर रात चंद्रमा दिखने पर अर्घ्य दिया और सुख-शांति की कामना की। पति के हाथ से पानी पीने के बाद व्रत खोला और भगवान से सुहाग की लंबी आयु की कामना की।
विज्ञापन

पतियों ने भी रखा व्रत
करवाचौथ पर्व पर केवल महिलाओं ने ही पतियों की दीर्घायु के लिए व्रत नहीं रखा बल्कि पत्नी के लिए कई पतियों ने भी व्रत रखा। बागपत के ओमवीर ढाका, विनोद, पंकज, टटीरी के अतुल, ब्रिजेश, रामेश्वर, अजित आदि ने भी व्रत रखा। उनका कहना है कि जब पत्नी ऐसा कर सकती है तो हम उनकी लंबी आयु व जीवनभर के साथ के लिए व्रत क्यों नहीं रख सकते हैं।

अग्रवाल मंडी टटीरी में दीपा मानव व दीपक मानव

अग्रवाल मंडी टटीरी में दीपा मानव व दीपक मानव- फोटो : BAGHPAT

निकल गया चांद, पति के स्वास्थ ओर लम्बी उम्र की कामनाएं: बागपत की भजन विहार कालोनी में करवाचौथ के चा

निकल गया चांद, पति के स्वास्थ ओर लम्बी उम्र की कामनाएं: बागपत की भजन विहार कालोनी में करवाचौथ के चा- फोटो : BAGHPAT

बागपत कलक्ट्रेट में करवाचौथ पर्व मनाने के बाद गीत गाती महिलाएं

बागपत कलक्ट्रेट में करवाचौथ पर्व मनाने के बाद गीत गाती महिलाएं- फोटो : BAGHPAT

बागपत के गर्ग एंक्लेव में करवाचौथ पर्व पर कथा सुनती महिलाएं

बागपत के गर्ग एंक्लेव में करवाचौथ पर्व पर कथा सुनती महिलाएं- फोटो : BAGHPAT

बागपत की मास्टर कालोनी में सूर्य को अर्ग्य देती महिलाएं

बागपत की मास्टर कालोनी में सूर्य को अर्ग्य देती महिलाएं- फोटो : BAGHPAT

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed