{"_id":"6333516135a5f20700350fd6","slug":"kapil-and-vanshika-in-the-race-shivank-and-vanshika-top-in-the-long-jump-baghpat-news-mrt6071844159","type":"story","status":"publish","title_hn":"दौड़ में कपिल व वशिंका तो लंबी कूद में शिवांक व वंशिका रहे अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दौड़ में कपिल व वशिंका तो लंबी कूद में शिवांक व वंशिका रहे अव्वल
विज्ञापन
फुलैरा मे खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेते बच्चें
- फोटो : BAGHPAT
दौड़ में कपिल व वंशिका, लंबी कूद में शिवांक व वंशिका अव्वल
बागपत, चांदीनगर। फुलैरा गांव में बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बालक वर्ग में कपिल और बालिका वर्ग में वंशिका पहले स्थान पर रहे। ग्राम प्रधान धर्मपाल ने छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
फुलैरा गांव में आयोजित बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में प्राथमिक स्तर की 50 मीटर व 100 मीटर की बालक वर्ग की दौड़ में कपिल व बालिका वर्ग में वंशिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर की बालक वर्ग की दौड़ में अर्जुन व बालिका वर्ग में वंशिका नें प्रथम स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ में बालक वर्ग में उज्ज्वल व बालिका वर्ग मे गीता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
जूनियर स्तर की बालक वर्ग की सौ मीटर दौड़ में कृष व बालिका वर्ग में आयुषि, बालक वर्ग की 200 मीटर दौड़ में कृष और बालिका वर्ग में मानसी, बालक वर्ग की 400 मीटर दौड़ में युवराज व बालिका वर्ग में आयुषी प्रथम स्थान पर रही। बालक वर्ग की लंबी कूद में शिवांक व बालिका वर्ग में वंशिका पहले स्थान पर रही।
विज्ञापन
मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान धर्मपाल और नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य जयभगवान नें विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर सुनील डागर, रूपेश चौधरी, प्रदीप, संजीव, अलका, आरती मौजूद रहे।