{"_id":"64a5beab1520620455057ba5","slug":"kanwar-special-train-started-baghpat-news-c-31-1-smrt1003-1458-2023-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: कांवड़ स्पेशल ट्रेन की हुई शुरुआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: कांवड़ स्पेशल ट्रेन की हुई शुरुआत
Thu, 06 Jul 2023 12:34 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Thu, 06 Jul 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
बड़़ौत। कांवड़ यात्रा के मद्देनजर रेलवे प्रशासन से दिल्ली से शामली तक जाने वाली ट्रेन को अब हरिद्वार तक चलाने के निर्देश दिए हैं। इससे काफी हद तक शिवभक्तों को राहत मिलेगी। वहीं सुरक्षा की दृष्टि से ट्रेनों में जीआरपी और रेलवे पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
बता दें कि 04465 शामली पैसेंजर काफी समय से संचालित है। कांवड़ यात्रा को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने इसे हरिद्वार तक चलाने का निर्णय लिया है। बुधवार से ट्रेन की शुरुआत हुई। स्टेशन अधीक्षक सुधीर कुमार ने बताया कि दिल्ली से चलकर यह ट्रेन शाम 9:39 पर बड़ौत रेलवे स्टेशन पहुंचती है। रात में यह ट्रेन 9:42 पर हरिद्वार जाएगी।
कांवड़ स्पेशल ट्रेन का ठहराव दिल्ली शाहदरा, गोकलपुर सबोली हाल्ट, बेहटा हाज़ीपुर, नोली, नुशरतबाद खरखर, गोलनथरा, फखरपुर हाल्ट, खेकड़ा, सन्हेरा हाल्ट, अहेरा हाल्ट, बागपत रोड, सुजरा, अलावलपुर, बडका, बड़ौत, बावली, कासिमपुर खेड़ी, बूढ़पुर, असारा हाल्ट, ऐलम, कांधला आदि स्टेशन हाल्ट होते हुए हरिद्वार जाएगी। यही ट्रेन सुबह के समय 04466 के रूप में हरिद्वार से दिल्ली तक संचालित होगी। इस ट्रेन के बड़ौत पहुंचने का समय सुबह 7:58 मिनट रहेगा।
विज्ञापन
हरिद्वार के लिए अन्य ट्रेन भी संचालित हैं। इन सभी ट्रेनों में सुरक्षा की दृष्टि से भी व्यापक बंदोबस्त किए जा रहे हैं। सभी ट्रेनों में चेकिंग करने वाली टीमों को भी अलर्ट कर दिया गया है।