{"_id":"6172fadd622e7042aa4744c8","slug":"kanika-takes-charge-as-dm-fiza-takes-charge-of-cdo-baghpat-news-mrt561827136","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा कनिका बनी डीएम तो फिजा ने संभाला सीडीओ का चार्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रा कनिका बनी डीएम तो फिजा ने संभाला सीडीओ का चार्ज
विज्ञापन
बागपत विकास भवन में एक दिन के लिए जिला प्रोबेशन अधिकारी बनी सेंट एंजेल्स पब्लिक स्कूल की छात्रा श
- फोटो : BAGHPAT
महिला सशक्तीकरण कार्यक्रम के तहत एक दिन के लिए बेटियां बनीं अफसर, जनसमस्याएं सुनीं
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। मिशन शक्ति फेज-तीन कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को बेटियों ने एक दिन की अफसर बनकर जनसमस्याएं सुनीं। नौरोजपुर गुर्जर निवासी कनिका ने जिलाधिकारी व खेकड़ा की फिजा ने सीडीओ की कुर्सी संभाली। उन्होंने कार्यालय में आए फरियादियों की समस्याएं सुनकर संबंधित अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए।
नौरोजपुर गुर्जर निवासी कनिका ने पूर्व सैनिक महेंद्र सिंह की भूमि संबंधी व रालोद नेता धीरज उज्ज्वल की छपरौली क्षेत्र की सड़क संबंधी समस्या सुनी। उन्होंने राजस्व व पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को समस्या का कराने के निर्देश दिए। वहीं, कनिका ने डीएम राजकमल यादव से सिविल सर्विस की तैयारी के बारे में जानकारी ली। इस मौके पर कलक्ट्रेट प्रभारी राजपाल सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी तूलिका शर्मा, बाल संरक्षण अधिकारी दीपांजलि, जिला समन्वयक अनीसा व दीपिका मौजूद रहीं। उधर, सीडीओ बनी खेकड़ा की फिजा ने फरियादी की समस्याओं को सुनकर निस्तारण के निर्देश दिए। इनके अतिरिक्त बुढ़पुर की तमन्ना पुत्री संजय कुमार ने जिला कार्यक्रम अधिकारी, ठाकुरद्वारा बागपत की श्रेया गर्ग पुत्री सचिन गर्ग ने जिला प्रोबेशन अधिकारी, अमीनगर सराय की ईशिका गुप्ता पुत्री योगेंद्र गुप्ता ने जिला समाज कल्याण अधिकारी का चार्ज संभाला। छात्रा नूरीन जिला विद्यालय निरीक्षक और भाविका चौधरी को बीडीओ बागपत बनाया गया।
बेटी को अधिकारी बना देख छलक आईं पिता की आंखें
निशा चौहान पुत्री सुनील चौहान ने शुक्रवार को बागपत ईओ का कार्यभार संभाला। बेटी को एक दिन का अधिकारी बना देख सुनील चौहान की आंखें छलक आईं। निशा चौहान ने लोगों की समस्याएं सुनकर निस्तारण के निर्देश दिए। इस मौके पर ईओ ललित कुमार, शीतल कुमार, पवन धामा, संदीप कुमार, सचिन धामा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
ईओ आस्था ने चेक किया हाजिरी रजिस्टर
बड़ौत। पट्टी चौधरान की आस्था ने बड़ौत ईओ का चार्ज संभालकर कर्मचारियों का उपस्थिति रजिस्टर व पालिका की ओर से कराए जा रहे विकास कार्यों के रिकार्ड चेक किए। उन्होंने सभी रिकार्ड पूर्ण मिलने पर पालिका स्टाफ व कर्मचारियों की प्रशंसा की। डूडा विभाग की मधु ने सांकेतिक ईओ को बुके प्रदान कर स्वागत किया। इस मौके पर डॉ. दुष्यंत तोमर, लोकेश कुमार, नरेंद्र यादव, सुशील शर्मा, सत्येंद्र धीराण, निशांत भारद्वाज, राजेंद्र मौजूद रहे।
विभागीय कार्यों की जानकारी ली
बड़ौत। मांउट लिटरा स्कूल की कक्षा 12वीं की छात्रा सेजल एक दिन के लिए खंड विकास अधिकारी बनीं। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और बीडीओ राहुल वर्मा से विभागीय कार्य करने का तरीका जाना। वनस्थली पब्लिक स्कूल की 11वीं की छात्रा ध्वनि ने सीएचसी अधीक्षक बनकर मरीजों के स्वास्थ्य के बारे में जाना।
राशि ईओ व प्रिया बीईओ बनीं
खेकड़ा। नगर राशि धामा ईओ और कक्षा सात की छात्रा प्रिया कश्यप ने बीईओ का चार्ज संभाला। दोनों छात्राओं ने विभागीय अधिकारियों की बैठक ली तथा कामकाज देखा। उन्होंने जनहित के कार्यों को पहले पूरा करने के निर्देश दिए।
देवांशी बीडीओ ने परखी फाइलें
बिनौली। गुरुकुल इंटर नेशनल स्कूल जिवाना की कक्षा 11वीं की छात्रा देवांशी तोमर ने बीडीओ व जूनियर हाईस्कूल बिनौली की कक्षा सातवीं की सना ने बीईओ का चार्ज संभाला। बीडीओ देवांशी तोमर व बीईओ सना ने विभाग की जानकारी लेकर फाइलों की जांच की।