फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Kamla Nagar in two classes, stone pelting

कमला नगर में दो वर्गों में मारपीट, पथराव

Mon, 09 Nov 2020 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Nov 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
Kamla Nagar in two classes, stone pelting
बड़ौत के कमलानगर मौहल्ले में दो समुदाय के बीच हुए पथराव के बाद झगडे की जानकारी लेती पुलिस - फोटो : BARAUT
खुले में लघुशंका करने को लेकर शुरू हुआ विवाद, महिला समेत आधा दर्जन लोग घायल
विज्ञापन

पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया, मामले की जांच शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत (बागपत)। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कमला नगर में रविवार की देर शाम दीवार पर लघुशंका करने को लेकर दो वर्गों के लोग आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते दोनों के बीच मारपीट और पथराव शुरू हो गया। इससे मोहल्ले मेें भगदड़ मच गई। एक महिला समेत आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और कई लोगों को हिरासत में ले लिया। साथ ही घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। पुलिस हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ कर रही है।
कोतवाली प्रभारी अजय शर्मा ने बताया कि संघर्ष में सुनील, राजीव पुत्रगण चंद्रपाल, पुष्पा पत्नी रोशन लाल व अनुज पुत्र रोशन लाल सहित कुछ अन्य लोग घायल हुए है। घायलों से पूछताछ में सामने आया कि रविवार को पड़ोस में नगमा पत्नी सलीम के घर उसके रिश्तेदार आया हुआ था। शाम को यह रिश्तेदार गली में दीवार पर लघुशंका कर रहा था। सुनील पक्ष के लोगों ने इसका विरोध किया। आरोप है कि उन्होंने गाली-गलौज शुरू कर दी और मारपीट पर उतारू हो गए। देखते ही देखते दोनों पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और उनके बीच मारपीट व पथराव शुरू हो गया। इससे मोहल्ले में भगदड़ मच गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और चार लोगों को हिरासत मेें लिया। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए मोहल्ले में पुलिस बल तैनात कर दिया गया।
विज्ञापन

सीओ आलोक कुमार ने बताया कि सुनील और नगमा पक्ष के बीच कुछ विवाद हुआ था। अभी तक इस संबंध में कोई तहरीर नहीं आई है। कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ की जा रही है। माहौल खराब करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed