फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Kaikeyi took the kingdom of Ayodhya from King Dasharatha to Bharat, exile for Rama.

केकैयी ने राजा दशरथ से भरत के लिए अयोध्या का राज्य, राम के लिए वनवास

Sat, 09 Oct 2021 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Kaikeyi took the kingdom of Ayodhya from King Dasharatha to Bharat, exile for Rama.
बागपत में रामलीला मंचन करते कलाकार - फोटो : BAGHPAT
बागपत। श्री रघुवर रामलीला समिति ठाकुरद्वारा मंदिर में चल रही रामलीला में राम वनवास की लीला का मंचन किया। राजा दशरथ अपने मंत्रियों से श्रीराम का राजतिलक करने की सलाह करते है। श्रीराम के राजतिलक की सूचना पर अयोध्या में खूब खुशी मनाई जाती है। मंथरा के कहने पर कैकेयी राजा दशरथ से श्रीराम के लिए 14 वर्ष का वनवास मांगती है।
विज्ञापन

श्रीराम के राजतिलक की सूचना पर अयोध्या नगरी में उत्सव मनाया जाता है। मंथरा कैकेयी को बताती है कि राम के राजा बनने पर भरत दास बन जाएगा। मंथरा कैकेयी से राजा दशरथ से दो वरदान मांगने के लिए कहती है और मंथरा के कहने पर कैकेयी कोप भवन में चली जाती है। राजा दशरथ महल में पहुंचते हैं और रानी को समझाने का प्रयास करते है। कैकेयी दशक से भरत को अयोध्या का राजा और राम को 14 वर्ष का वनवास का वर मांगती है। कैकेयी के वचन सुनकर राजा दशरथ जमीन पर गिर पड़ते हैं। पिता के वचनों को पूरा करने के लिए भगवान श्रीराम वनवास जाना स्वीकार कर लेते है और माता कौशल्या से वन जाने की अनुमति मांगते हैं। श्रीराम के साथ सीता और लक्ष्मण वन की ओर प्रस्थान करते हैं। दशरथ के मंत्री सुमन वीर राम के साथ जाते है, परंतु राम रात में सुमंत को सोता हुआ छोड़कर पंचवटी की ओर प्रस्थान करते हैं। मंचन में दिनेश चौहान, संदीप, सुजीत लखेरा, सोनू शर्मा, संदीप गुप्ता, आशीष रोहिल्ला, काकू शर्मा, नीरज भंवरिया का अभिनय देखकर लोगों की आंखें भर गई। मंचन में अध्यक्ष संजय रुहेला, मोंटी चौहान, सुमित अरोरा, महेश शर्मा, रमेश वर्मा, नरेश गुप्ता, सतीश गुप्ता, लवी जैन, सचिन जैन, अमित अग्रवाल, कमल शर्मा, विनोद गुप्ता, मोनू रोहतास गुप्ता, राजेश गुलियानी, दीपक सिंधी, विनोद भरद्वाज नंदलाल डोगरा राजपाल चौधरी कपिल जैन बॉबी चौहान सौरभ गुप्ता सीताराम जयपाल गुप्ता, आलोक जैन, राजीव गुप्ता, कन्हैया गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

कैकेयी ने दशरथ मांगे वरदान, भगवान राम को मिला वनवास
चांदीनगर। रटौल गांव के शिव मंदिर पर चल रही रामलीला में शनिवार को मंथरा के कहने पर रानी कैकेयी राजा दशरथ से दो वरदान मांगती है। कैकेयी पहले वरदान में श्रीराम को 14 वर्ष का वनवास और दूसरे वरदान में भरत के लिए अयोध्या का राज्य मांगती है। राजा दशरथ कैकेयी को समझाने का प्रयास करते है, मगर वह अपनी हठ नहीं छोड़ती। भगवान राम पिता के वचनों को पूरा करने के लिए सीता और लक्ष्मण के साथ वनवास चले जाते है। प्रभु श्री राम मंत्री सुमंत के साथ वन के लिए निकल जाते हैं। इसके बाद राम राम-केवट का संवाद हुआ। इस मौके पर रामलीला संचालक देवेंद्र अरोरा, बृजलाल गांधी, संजय अरोरा, मानसिंह, बंटी गुप्ता, महेंद्र शर्मा, पम्मी कश्यप, अनुज कश्यप, शिव कुमार, पंडित कुश प्रसाद शास्त्री मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed