कबड्डी में धूम मचाएंगे वेस्ट यूपी के खिलाड़ी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रो कबड्डी का नया सीजन 25 जून से आरंभ होने जा रहा है। आठ टीमों ने नए सीजन के लिए खिलाड़ियों की खरीद का काम पूरा कर लिया है। जयपुर पिंक पेंथर्स में बागपत के गांव फखरपुर के श्रीकांत तेवतिया और तेलगू टाइटंस में बड़ौत का रूपेश तोमर को शामिल किया है। मुजफ्फरनगर के काकड़ा गांव के रेडर रोहित बालियान और डिफेंडर राहुल कुमार बंगलुरु बुल्स टीम की ओर से दमखम दिखाते नजर आएंगे।
तेलगू टाइटंस टीम में ही बिजनौर के खिलाड़ी राहुल चौधरी को भी शामिल किया है। राहुल पिछले सभी सीजन में भी प्रो कबड्डी खेले हैं। सहारनपुर के डिफेंडर रवि कुमार इस बार बंगाल वारियर्स टीम में शामिल हैं। टीमों ने कैंप लगाने शुरू कर दिए हैं। खिलाड़ी नए सीजन में खिताब जीतने के पसीना बहा रहे हैं।
लकी ड्रा में आएंगे कई नाम
प्रो कबड्डी के लिए खिलाड़ियों की बोली लगने का कार्य पूरा हो चुका है, लेकिन अभी लकी ड्रा का विकल्प बचा हुआ है। इसमें बागपत के खिलाड़ी नितिन तोमर को मौका मिल सकता है। इसके अलावा अन्य कई खिलाड़ियों के नाम शामिल है। राहुल कुमार का कहना है कि उनका कैंप बृहस्पतिवार से शुरू होगा। रूपेश तोमर ने कहा कि उनकी टीम इस बार खिताब हासिल करने की तैयारी में जुटी है।
प्रो कबड्डी से हट गए संजीव
पिछले सीजन में पटना को खिताब दिलाने वाले अर्जुन अवार्डी कोच मुजफ्फरनगर के संजीव बालियान ने इस बार खुद को प्रो कबड्डी से अलग कर लिया है। उनका कहना है कि वह व्यक्तिगत कारणों से इस टूर्नामेंट से हट रहे हैं। इस बार वह किसी भी टीम को प्रशिक्षण नहीं देंगे।