फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Junk in the education department site, number of vacant posts of teachers has been rounded

शिक्षा विभाग की वेबसाइट में झोल, शिक्षकों के रिक्त पदों की संख्या हुई गोल

Fri, 17 Jan 2020 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Junk in the education department site, number of vacant posts of teachers has been rounded
शिक्षा विभाग की साइट में झोल, शिक्षकों के रिक्त पदों की संख्या हुई गोल
विज्ञापन

बागपत। अंतरजनपदीय तबादले कराकर जिले में नियुक्ति पाने की चाह रखने वाले शिक्षकों को जोर का झटका लगा है। शिक्षा विभाग की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन के समय शून्य पद दर्शाए जा रहे हैं। जिले में पद रिक्त होने के बावजूद शिक्षक आवेदन नहीं कर पा रहे हैं। विधायक सहेंद्र सिंह चौहान ने बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री से मुलाकात कर इस समस्या के समाधान कराने की मांग की है।
प्रदेश सरकार ने अंतरजनपदीय स्थानांतरण नीति के तहत शिक्षकों से 20 तक ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। जिले में रिक्त पदों की संख्या 380 हैं। लेकिन ऑनलाइन आवेदन के समय साइट पर पद शून्य दिखाई दे रहा है। करीब एक माह से यह समस्या बनीं हुई है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राजीव रंजन मिश्रा ने विभाग को पत्र लिखा लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। अब आवेदन के लिए दो दिन का समय शेष है।
विज्ञापन

-----------------------
इनसेट
शिक्षा मंत्री से मिले विधायक
बागपत। छपरौली विधायक सहेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि प्रदेश के बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री सतीश द्विवेदी से मुलाकात की। उन्होंने शिक्षकों की समस्याओं से अवगत कराकर समाधान कराने की मांग रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------------
इनसेट
एक अनार सौ बीमार
बागपत। जिले में शिक्षकों के 380 पद खाली हैं। लेकिन वापसी के लिए आवेदन करने वालों की संख्या अधिक है। लेकिन वेबसाइट पर आवेदन नहीं होने के कारण यह पद भी खाली रह जाने की आशंका बन गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed