{"_id":"639e03d05f7d18007f0d9aa3","slug":"jungle-and-reconstructed-house-suryansh-still-missing-kahkra-news-mrt618174673","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: जंगल और खंगाले घर, सूर्यांश अभी भी लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: जंगल और खंगाले घर, सूर्यांश अभी भी लापता
विज्ञापन
बागपत : फखरपुर से लापता हुआ बच्चा सूर्यांश।
- फोटो : KAHKRA
खेकड़ा (बागपत)। ग्राम फखरपुर से लापता सात वर्षीय सूर्यांश की तलाश शनिवार को भी जारी। आईजी फखरपुर गांव में पहुंचे और घटनास्थल को देखा। किशोर के परिजनों से वार्ता की। पुलिस अधिकारियों से अब तक की कार्रवाई के बारे में पूछा। पुलिस दिन भर डाग स्क्वॉड के साथ किशोर की खोजबीन में जुटी रही।
15 दिसंबर की शाम क्षेत्र के ग्राम फखरपुर के सोहनबीर का सात वर्षीय पुत्र सूर्यांश लापता हो गया था। घटना के समय वह ट्यूशन पढ़कर वापस घर आ रहा था। सूर्यांश के बाबा जगबीर सिंह ने तभी अज्ञात के खिलाफ थाने में अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस तभी से गांव में डेरा डाले हुए हैं। डाग स्क्वॉड और ड्रोन कैमरे की मदद से उसको तलाशने में जुटी हुई है। शनिवार को भी पुलिस ने डाग स्क्वॉड के जरिये जंगल खंगाले और गांव में घरों की तलाशी ली। ग्रामीणों से सूर्यांश के बारे में पूछताछ की, लेकिन किशोर का कोई सुराग नहीं मिला।
दोपहर बाद आईजी मेरठ प्रवीन कुमार गांव में मौके पर पहुंचे। उन्होंने सूर्यांश के पिता सोहनबीर सिंह और बाबा जगबीर सिंह से बातचीत की। गांव में किसी से रंजिश आदि के बारे में पूछा। उन्होंने किसी से भी रंजिश ना होने की बात कही।
विज्ञापन
इसके बाद आईजी ने पुलिस अधीक्षक और अपर पुलिस अधीक्षक से सूर्यांश की बरामदगी के संबंध में अब तक हुई कार्रवाई की जानकारी ली। उसको जल्द से जल्द बरामद करने के निर्देश दिए। आईजी ने बताया कि पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच करने में जुटी हुई है। जल्द ही सूर्यांश को बरामद कर लिया जाएगा।
उत्तर से दक्षिण तक खंगाला जंगल
पुलिस के तमाम प्रयासों के बावजूद भी सूर्यांश का कोई सुराग नहीं मिल पा रहा है। करीब 50 घंटे से पुलिस फखरपुर गांव में डेेरा डाले हुए है। ड्रोन कैमरे और डाग स्क्वॉड के जरिये पुलिस गांव से पूरब से पश्चिम और उत्तर से दक्षिण तक सभी गन्ने और चारे के खेत खंगाल डाले है। ग्रामीण भी उसको तलाश में पुलिस को पूर्ण सहयोग कर रहे हैं।
बच्चा चोरो ंपर शक
ग्रामीणों का बच्चा चोरों पर भी शक बना हुआ है। ग्रामीणो का कहना है कि 15 दिसंबर को गांव में आठ दस अनजान लोग घूमते देखे गए थे। हो सकता है वे बच्चा चोर हो। सूर्यांश को उठाकर ले गए हो। सीओ विजय चौधरी का कहना है कि पुलिस किशोर के परिजनों और ग्रामीणो से जो भी जानकारी मिल रही है। उसकी गहनता से जांच कर रही है। वहीं फखरपुर गांव में रेलवे अंडरपास के पास कई गड़रिया, लौहर रहे हैं। उन्होंने सर्दी से बचाव के लिए तंबू भी लगा रखे हैं। पुलिस ने उनके तंबुओं को भी खंगाला और किशोर के बारे में गहन पूछताछ भी की।
घरों की ली गई तलाशी
पुलिस ने शनिवार को गांव में सघन तलाशी अभियान भी चलाया। डाग स्क्वॉड के साथ पुलिस कर्मी 50 से अधिक घरों में पहुंचे। उन सभी में उन्होंने फर्श आदि को बारीकी से चेक किया। परिवार के लोगों से भी गहन पूछताछ की। इसके अलावा सूूर्यांश के लापता होने से समूचे फखरपुर गांव में शोक की लहर दौड़ी हुई है। तीन दिन से गांव के सभी बूढे़, जवान और बच्चे दिन रात एक कर उसे तलाशने में जुटे हुए हैं। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से सूर्यांश को बरामद कराने की भी गुहार लगाई है।
पुलिस को बड़ागांव के जंगल में मिली संदिग्ध झोपड़ी
खेकड़ा। क्षेत्र के बड़ागांव के जंगल में पुलिस को एक खेत में पराली से बनाई गई झोपड़ी मिली है। झोपड़ी में शराब की बोतल और बिस्किट के खाली पैकेट भी मिले हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
क्षेत्र के बड़ागांव के जंगल में किसान संजीव के खेत में थाना पुलिस को पराली से बनी झोपड़ी मिली है। किसान की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। झोपड़ी में पराली से बिछावन बनाकर सोने का इंतजाम भी किया हुआ था। देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा था कि जैसे वहां रात में कोई सोता है। सीओ विजय चौधरी का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। संवाद

बागपत : फखरपुर में लापता सूर्यांश की तलाश में जुटी डाग स्क्वॉड टीम।- फोटो : KAHKRA

फखरपुर कें जंगल में झाडियों में बच्चे की तलाश करते ग्रामीण युवक- फोटो : KAHKRA

बागपत : फखरपुर में एक मकान में महिला से गायब बच्चे के बारे में जानकारी लेते सीओ विजय चौधरी।- फोटो : KAHKRA

लापता सूर्यांश के बारे में जानकारी लेने ग्राम फखरपुर में पहुंचे मेरठ जोन के आईजी प्रवीन कुमार।- फोटो : KAHKRA