{"_id":"5740b92c4f1c1b126dac7353","slug":"johdi-the-clubs-face-each-shooter","type":"story","status":"publish","title_hn":"जौहड़ी में क्लबों के शूटर आमने-सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौहड़ी में क्लबों के शूटर आमने-सामने
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
Updated Sun, 22 May 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिनौली। जौहड़ी गांव में रविवार से शुरू होने वाली शूटिंग चैपियनशिप से पूर्व बीपी सिंहल शूटिंग रेंज युद्ध का मैदान बन गई। जनता शूटिंग क्लब व जौहड़ी क्लब के शूटर मामूली कहासुनी को लेकर आमने-सामने आ गए। इस दौरान उनके बीच जमकर हाथपाई भी हुई।
किसी तरह मामला शांत हुए। इस संबंध मे जौहड़ी रायफल क्लब की ओर से बिनौली थाने में जनता शूटिंग क्लब के शूटरों के खिलाफ माहौल बिगाड़ने और अन्य गंभीर आरोप लगाते हुए तहरीर दी गई है।
22 मई को जौहड़ी गांव में शूटिंग चैपियनशिप होनी है। इसका उद्घाटन बीएसएफ के डीजी केके शर्मा, पीएमओ कार्यालय में डिप्टी सेक्रेटरी मयूर माहेश्वरी को करना है। इससे एक दिन पूर्व जौहड़ी स्थित बीपी सिंहल शूटिंग रेंज युद्ध का मैदान बन गई।
विज्ञापन
शनिवार को जनता शूटिंग क्लब के शूटर जौहड़ी में गत दिनों हुए ट्रायल मेें पक्षपात की शिकायत करने गए थे। आरोप है कि इसी बीच उन पर जौहड़ी क्लब के शूटरों ने हमला बोल दिया। इसके बाद दोनों क्लब के शूटर आमने-सामने आ गए और उनके बीच जमकर हाथापाई हुई। इससे आसपास मौजूद ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। किसी तरह मामला शांत कराया गया।
इस संबंध में जौहड़ी रायफल क्लब के संस्थापक डॉ. राजपाल व कोच नीतू श्योराणा का कहना है कि रविवार से होने वाले बड़े आयोजन से पूर्व जनता शूटिंग क्लब के शूटरों ने माहौल खराब करने के लिए जानबूझकर वहां पर निशानेबाजी कर रहे शूटरों पर हमला बोल दिया। हालांकि हमले में कोई घायल नहीं हुआ है। इस संबंध में उन्होंने बिनौली थाने पर तहरीर दी है।
उधर, जनता रायफल क्लब की संस्थापक सुमन का आरोप है कि गत दिनों हुए ट्रायल में उनके शूटरों के साथ पक्षपात किया गया और जानबूझकर एक भी शूटर का चयन नहीं किया गया। उन पर लगाए गए सभी आरोप निराधार है।