ज्वैलर्स के पुत्र से लूट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहल्ला मुंडाला निवासी कंवल कश्यप नगर के बड़ा बाजार में ज्वैलर्स की दुकान करते हैं। बृहस्पतिवार दोपहर करीब एक बजे ज्वैलर्स कंवल का पुत्र हरि शामली निवासी अपने रिश्तेदार प्रवीण के साथ बाइक पर सवार होकर वाया खेकड़ा-मीतली रजवाहा मंडोला मार्ग से दिल्ली से एक लाख रुपये लेकर ज्वैलरी खरीदने जा रहा था।
फखरपुर के जंगल में बाइक सवार तीन बदमाशों ने ओवरटेक करके उन्हें रोका और तमंचे सटाकर उनसे एक लाख रुपये लूटकर भाग गए। सर्राफ के पुत्र ने लूट की सूचना परिजनों और पुलिस को दी। सूचना मिलते ही एसपी ,एएसपी और एसओ मौके पर पहुंची। उन्होंने ज्वैलर्स के बेटे से घटना की जानकारी ली। मौके का निरीक्षण भी किया।
एसपी पूनम ने मौके पर थानाध्यक्ष को जल्द से जल्द वारदात का खुलासा करने के साथ ही क्षेत्र के संदिग्ध मार्गों पर गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए । पीड़ित हरि ने तीन अज्ञात बाइक सवार बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी। एसपी पूनम ने बताया कि खेकड़ा में सर्राफा के बेटे के साथ लूट का मामला जांच के दौरान फर्जी निकला। उन्होंने कहा मामले को गंभीरता से लिया जाएगा।
पहले कार्रवाई, फिर बहाल
खेकड़ा में दिन दहाड़े हुई लूटपाट की घटना के मामले में एसपी पूनम ने गंभीर से लेकर थाना प्रभारी अनुराधा सिंघल को लाइन हाजिर और बाजार चौकी प्रभारी कर्ण सिंह को सस्पेंड कर दिया, लेकिन देर रात जांच में लूट का मामला फर्जी पाए जाने के बाद एसपी ने दोनों को सामान्य स्थिति में रहने के निर्देश दिए।
80 हजार रुपये लूटने का लगाया आरोप
खेकड़ा। नगर के मोहल्ला औरंगाबाद की बाग वाली कॉलोनी निवासी शहजाद बृहस्पतिवार की शाम करीब पांच बजे खेकडा थाने पर परिजनों के साथ पहुंचा। जहां उसने आरोप लगाया कि दोपहर करीब तीन बजे 5 अज्ञात लोग उसके घर में पहुंचे और मारपीट कर उससे 80 हजार रुपये लूट लिये। जब उसके मामा मनव्वर ने विरोध किया तो लुटेरों ने उस पर फायर झोक दिया। इससे उसका मामा हाथ में छर्रे लगने से घायल हो गया। इसको प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। थाना प्रभारी ने कहा मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है।