फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Jewelery worth 13 lakhs looted from Saraf near the outpost on the highway

हाईवे पर चौकी के पास सराफ से 13 लाख के आभूषण लूटे

Thu, 12 May 2022 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 12 May 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Jewelery worth 13 lakhs looted from Saraf near the outpost on the highway
बागपत :::::: लूट की घटना के बाद बागपत के निवाड़ा चौकी पहुंचा सोनीपत निवासी सराफ राजेंद्र। - फोटो : BAGHPAT
- सोनीपत से बागपत में आते हुए निवाड़ा चौकी से आगे बाइक सवार दो बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम
विज्ञापन

- पुलिस ने सोनीपत से लेकर बागपत तक सीसीटीवी फुटेज खंगाली, घर के पास से दो युवक पीछे आते दिख रहे
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। मेरठ-सोनीपत नेशनल हाईवे पर निवाड़ा पुलिस चौकी के पास बाइक सवार बदमाशों ने सोनीपत के सराफ से तमंचे के बल पर 13 लाख रुपये के आभूषण लूट लिए। सराफ आभूषण सप्लाई करने के लिए बागपत आ रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और घटना के खुलासे को कई टीमें लगी हुई है। सोनीपत से लेकर बागपत तक सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है।
हरियाणा के सोनीपत में जटवाड़ा के रहने वाले सराफ राजेंद्र सिंह कई साल से बागपत में आभूषण सप्लाई करते हैं। राजेंद्र ने बताया कि वह बृहस्पतिवार सुबह बागपत के सराफ के करीब 20 किलो चांदी के आभूषण बाइक की डिक्की में रखकर घर से चला था। वह करीब सवा नौ बजे हरियाणा-यूपी बॉर्ड की निवाड़ा पुलिस चौकी से 200 मीटर आगे सोनीपत की तरफ से बाइक सवार दो बदमाशों ने उसे रोक लिया। दोनों ने तमंचे दिखाते हुए उसकी बाइक की डिक्की की चाबी छीनकर उसमें से आभूषण निकाल लिए। इसके बाद वह गौरीपुर मोड़ की तरफ फरार हो गए। आभूषणों की कीमत करीब 13 लाख रुपये हैं। इस घटना से पुलिस में हड़कंप मच गया। एएसपी मनीष कुमार मिश्र के साथ ही कोतवाली प्रभारी ओमप्रकाश सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की। पुलिस ने चेकिंग अभियान भी चलाया, लेकिन बदमाशों का कुछ पता नहीं लग सका। पुलिस ने सराफ राजेंद्र की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही बदमाशों को पकड़ने के लिए सर्विलांस और स्वाट टीमों को भी लगाया गया हैं।
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज में घर के पास से पीछे बाइक पर आते दिखे युवक
पुलिस की टीम ने सोनीपत से लेकर निवाड़ा चौकी तक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी। एसपी नीरज कुमार जादौन के अनुसार सभी जगह एक बाइक पर दो युवक उस सराफ के पीछे बाइक पर आते दिख रहे हैं। वह भी हर जगह केवल दस मीटर पीछे है। इन दोनों को भी संदिग्ध मानते हुए जांच की जा रही है। इसके अलावा अन्य बदमाशों की कुंडली खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बागपत के ज्वैलर्स भी घटना की जानकारी मिलने पर पहुंचे
सोनीपत के सराफ से लूट की घटना का पता चलते ही बागपत के सराफ सत्यवान वर्मा, गोपाल वर्मा, सुरेश वर्मा, रमेश वर्मा, बादल वर्मा आदि भी घटनास्थल पर पहुंच गए। सभी सराफ निवाड़ा चौकी पर भी गए और पुलिस से घटना के जल्द खुलासे की मांग की गई।

सराफ की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से संदिग्धों के फोटो निकलवाए जा रहे हैं। एक बाइक पर दो युवक सोनीपत से आते हुए दिख रहे हैं। घटना का जल्द खुलासा किया जाएगा। - नीरज कुमार जादौन, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed