फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Jeevana toll will loosen passengers' pockets

यात्रियों की जेब ढीली करेगा जिवाना टोल, परिवहन विभाग ने सात रुपये बढ़ाया किराया

Sat, 27 Feb 2021 12:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Feb 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
Jeevana toll will loosen passengers' pockets
जिवाना टोल पर खड़े वाहन - फोटो : BAGHPAT
- बड़ौत डिपो से शामली के लिए संचालित होने वाली बसों का किराया बढ़ाया गया
विज्ञापन

- किशनपुर बिराल, जिवाना और रमाला तक जाने वाले यात्रियों पर भी पड़ेगी मार
- दोगुने से अधिक बढ़ गया बावली गांव से जिवाना के बीच की यात्रा का टिकट
बागपत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित जिवाना टोल प्लाजा से गुजरने वाली रोडवेज बसों में सफर करने वाले यात्रियों की जेब भी ढीली होगी। बड़ौत डिपो ने जिवाना टोल से गुजरने वाले यात्रियों पर अब सात रुपये प्रति टिकट किराया बढ़ा दिया है। बड़ौत से शामली का किराया पहले 52 रुपये लिया जा रहा था, लेकिन 59 रुपये कर दिया गया है।
बड़ौत डिपो प्रभारी नरेंद्र मान ने बताया कि रोडवेज बस से एक तरफ के लिए 250 रुपये टोल लिया जा रहा है, जिस कारण यात्रियों पर किराया बढ़ाया गया है। सहारनपुर, शामली, लोनी डिपो की बसों में भी इसी तरीके से किराए की बढ़ोत्तरी होगी। यात्रियों पर टोल पार करने पर ही यह व्यवस्था लागू होगी।
विज्ञापन

बस में औसत सवारियां मानी गई 35
बागपत। डिपो प्रभारी नरेंद्र मान का कहना है कि रोडवेज बस 55 सीटर होती है, लेकिन कम और ज्यादा यात्री सवार होते हैं। एक बस में औसत सवारी 35 मानकर यह किराए की बढ़ोत्तरी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------------
अब इस तरह होगी जेब ढीली
यात्रा पहले अब
बड़ौत से शामली 52 59
बड़ौत से बिराल 18 25
बावली से कांधला 26 33
--------------------------
ढाई किमी पर पर देने होंगे सात रुपये
बागपत। बावली गांव से जिवाना का किराया पहले छह रुपये था, लेकिन यह सात रुपये कर दिया गया है। बड़ौत से जिवानी का किराया पहले 15 रुपये था, यह गांव टोल के निकट ही है। इसके बावजूद अब सात रुपये अधिक यानि 22 रुपये देने होंगे। बावली से किशनपुर बिराल का टिकट पहले 10 रुपये था अब 17 रुपये कर दिया गया है। बावली से जिवाना का टिकट दोगुने से भी अधिक यानि छह रुपये से बढ़कर किराया अब 13 रुपये हो गया है। बावली से रमाला का किराया 14 रुपये से बढ़कर 21 हो गया है।
नहर के रास्ते पर वाहन जाने से रोके, हंगामा
बागपत। जिवाना टोल प्लाजा से बचने के लिए नहर पटरी से गुजर रहे वाहनों को रोकने की कोशिश की गई। कुछ युवक दोपहर के समय नहर के रास्ते पर बैठ गए और वाहनों को रोकने लगे। इस बीच वाहन चालकों ने विरोध किया। हंगामा बढ़ा तो एक वाहन चालक ने पुलिस को कॉल की। एसओ शिवप्रकाश मौके पर पहुंचे और वाहनों को रोक रहे युवकों को हटाया। ग्रामीणों का कहना है कि टोलकर्मी ही वाहनों को रोक रहे थे। टोल इंचार्ज संजीव तेवतिया का कहना है कि ग्रामीण ही वाहनों को रोक रहे थे।

फास्टैग से दो बार कटा कैश
बागपत। जिवाना टोल प्लाजा पर फास्टैग लेने में गड़बड़ियां सामने आने लगी है। गांगनौली गांव निवासी अनिल राठी का कहना है कि वह कार लेकर टोल से गुजरा था। दो बार फास्टैग से रुपये काटे गए, जबकि एक बार कैश भी लिए गए। उन्होंने इसकी शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed