फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Jayant will honor Asian Games medal winners today

Baghpat News: एशियन गेम्स के पदक विजेताओं का आज सम्मान करेंगे जयंत

Tue, 07 Nov 2023 05:11 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Nov 2023 05:11 PM IST
विज्ञापन
Jayant will honor Asian Games medal winners today
-पदक विजेताओं के गांवों में जाएंगे रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह, चार गांवों में जाएंगे
विज्ञापन

-खेकड़ा के गांधी इंटर कालेज में सुबह दस बजे पहुंचेंगे, आठ घंटे बागपत में रहेंगे
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। एशियन गेम्स के पदक विजेताओं का सम्मान करने के लिए रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह बुधवार को आएंगे। चौधरी जयंत सिंह सभी पदक विजेताओं के गांव में जाएंगे। वह खेकड़ा के गांधी इंटर कालेज में सुबह दस बजे पहुंचेंगे और मवीखुर्द में उनका आखिरी कार्यक्रम होगा। इस तरह वह बुधवार को करीब आठ घंटे बागपत में रहेंगे।

एशियन गेम्स रोइंग में मवीकलां गांव के सेना के जवान नितीश उज्ज्वल और आदर्श नंगला के नीरज मान ने रजत पदक, अंगदपुर गांव के अखिल श्योराण ने राइफल शूटिंग टीम में स्वर्ण पदक, ढिकाना गांव की बहू प्रीति तोमर ने एथलेटिक्स में कांस्य पदक जीता है। इनके अलावा खेकड़ा के अंकुर धामा ने एशियन पैरा गेम्स में दो स्वर्ण पदक जीते हैं। इन सभी को रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह बुधवार को सम्मानित करेंगे। चौधरी जयंत सिंह बुधवार को सबसे पहले खेकड़ा के गांधी इंटर कॉलेज में आएंगे। जहां मिनी स्टेडियम का शिलान्यास करेंगे और वहां एशियन पैरा गेम्स के पदक विजेता अंकुर धामा का सम्मान करने का कार्यक्रम है। वहां से वह ढिकाना गांव में जाएंगे और उसके बाद आदर्श नंगला गांव में पहुंचेंगे। वहां से अंगदपुर जौहड़ी और उसके बाद आखिर में मवीखुर्द गांव में जाकर खिलाड़ियों का सम्मान करेंगे। इन सभी जगहों पर कार्यक्रम की तैयारियों में पदाधिकारी व कार्यकर्ता जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed