फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Jayant inaugurated Kisan Bhawan built in the memory of father Ajit Singh

Baghpat News: जयंत ने पिता अजित सिंह की स्मृति में बने किसान भवन का उद्घाटन किया

Tue, 04 Jul 2023 12:59 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jul 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
Jayant inaugurated Kisan Bhawan built in the memory of father Ajit Singh
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बालैनी (बागपत)। पुरा महादेव में रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह ने पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं अपने पिता चौधरी अजित सिंह की स्मृति में बने किसान भवन का सोमवार को उद्घाटन किया। मंदिर से सटाकर करीब साढ़े छह सौ गज में दो करोड़ की लागत से किसान भवन बनाया गया है। जिसमें नीचे हॉल है तो ऊपर दस वीआईपी कमरे हैं। किसान भवन को मंदिर कमेटी के सुपुर्द कर दिया गया है और अब कमेटी ही उसकी देखरेख करेगी।
चौधरी जयंत सिंह ने किसान भवन के उद्घाटन अवसर पर पहले यज्ञ में आहुति दी और उसके बाद फीता काटकर भवन का उद्घाटन किया। वहां पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह और चौधरी अजित सिंह के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद भवन की चाबी मंदिर कमेटी को सौंप दी गई। चौधरी जयंत सिंह ने भगवान आशुतोष का जलाभिषेक करके मन्नत मांगी।
विज्ञापन

वहां राज्यसभा सदस्य चौधरी जयंत सिंह ने कहा कि हम सभी पर भगवान आशुतोष की कृपा बनी रहे और अच्छी बारिश हो, ताकि किसानों की फसलों को लाभ मिले। कहा कि गैर बराबरी की भावना तेजी से घर कर रही है। 2019-20 में कोरोना आया तो एक बड़े और सीमित वर्ग को काफी फायदा हुआ। एक तरफ रोजगार कम हो रहा है तो दूसरी तरफ चंद लोगों के हाथ में पूरी अर्थव्यवस्था आ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हमारे फैसलों की कमी के कारण कमजोर तबका ओर कमजोर हो गया और सीमित वर्ग के लोग ताकतवर हो गए हैं। जयंत चौधरी को उनके वजन के बराबर धनराशि दी गई, जिसे उन्होंने मंदिर कमेटी को दान किया। सभा की अध्यक्षता राष्ट्रीय महासचिव सुखबीर सिंह गठीना और संचालन जिलाध्यक्ष रामपाल धामा ने किया। भवन को गायत्री ग्रुप की ओर से बनवाया गया है, जिसमें सुनील रोहटा व अरविंद मित्तल का बड़ा सहयोग रहा है।

इस दौरान राष्ट्रीय महासचिव राजेंद्र शर्मा, राष्ट्रीय सचिव डाॅ. कुलदीप उज्जवल, डाॅ. राजकुमार सांगवान, कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष अहमद हमीद, विधायक प्रो. अजय कुमार, विधायक गुलाम मोहम्मद, विधायक अशरफ अली, विधायक प्रसन्न चौधरी, अनिल कुमार, पूर्व विधायक डॉ. अजय तोमर, क्षेत्रीय अध्यक्ष योगेंद्र सिंह, मंडल अध्यक्ष इंद्रवीर भाटी, आशिफ चौधरी, रेणु तोमर, जयवीर तोमर, राजू तोमर सिरसली, वीरपाल राठी, संदीप मलिक, पूर्व मंत्री मेहराजुद्दीन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed