फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   jayant chaudhry

9 नवंबर से रालोद की सदस्यता ग्रहण करायेगें जयंत चौधरी

Wed, 06 Nov 2019 09:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Nov 2019 09:42 PM IST
विज्ञापन
jayant chaudhry
जयंत चौधरी हेवा गांव से सदस्यता अभियान शुरू करेंगे
विज्ञापन

बड़ौत। राष्ट्रीय लोकदल की बैठक हेवा गांव में आयोजित की गई। जिसमें 9 नवंबर को पार्टी के उपाध्यक्ष जयंत चौधरी हेवा गांव से सदस्यता अभियान की शुरूआत करेंगे और उसी दिन गांव में नुक्कड़ सभा को भी संबोधित करेंगे। बैठक में बोलते हुए पूर्व विधायक डॉ. अजय तोमर ने कहा कि प्रदेश सरकार कई वर्षों से गन्ना मूल्य न बढ़ाकर अन्याय कर रही है। पूर्व विधायक वीरपाल राठी ने कहा कि छपरौली का यमुना पुल एंव रमाला मिल के विस्तारीकरण को चौधरी अजित सिंह ने पहलें ही स्वीकृति करा दी थी। इसके अलावा अनेक वक्ताओं ने प्रदेश सरकार की नीतियों की निंदा की। बैठक में जयंत चौधरी के सदस्यता अभियात की रणनीति भी तैयार की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुखबीर सिंह गठीना ने संचालन राजेंद्र हेवा ने किया। बैठक में विकास प्रधान, रामकुमार चेयरमैन, जितेंद्र कंडेरा, जसबीर, विश्वास चौधरी, विनोद आदि ने विचार रखे। बैठक के बाद सुखबीर सिंह गठीना, राजेंद्र, राममेहर हेवा, विश्वास चौधरी, विक्रम प्रधान, ओमपाल, भोला प्रधान, नरेंद्र, मांगेराम, संसार, श्रीभगवान ने क्षेत्र में जनसंपर्क किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed