फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Janta Vedic ITI episode caught fire

जनता वैदिक आईटीआई प्रकरण ने पकड़ा तूल

Sat, 09 Oct 2021 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Janta Vedic ITI episode caught fire
बड़ौत। जनता वैदिक आईटीआई बड़ौत के बैंक खातों से करीब 1.25 करोड़ रुपये गायब होने का मामले ने तूल पकड़ लिया है। शनिवार को अध्यक्ष जयवीर, राजवीर सिंह ने एसपी बागपत को शिकायत करते हुए फर्जी बैठक करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग उठाई।
विज्ञापन

अध्यक्ष जयवीर सिंह ने बताया कि जाट शिक्षा सभा की बैठक में मोनिका को 21 जुलाई को तथा जगवीर सिंह को 6 सितंबर को निष्कासित किया जा चुका है। बायलाज में अध्यक्ष की अनुमति से जाट शिक्षा सभा के प्रांगण में की गई बैठक ही मान्य की गई है। जबकि दूसरे पक्ष ने बिना अध्यक्ष की अनुमति लिए एक निजी जगह पर फर्जी बैठक का प्रस्ताव पास कर दिया। निष्कासन की वजह से उनके पास प्रस्ताव करने का अधिकार भी नहीं है। उन्होंने बताया कि छवि धूमिल करने के लिए भी गबन का झूठा आरोप लगाया जा रहा है। उन्होंने एसपी को दिए शिकायती पत्र में फर्जी बैठक करने वाले व गबन का झूठा आरोप लगाने वाले लोगों पर धोखाधड़ी के मामले में मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग की। बता दें शुक्रवार को एक पक्ष के जगवीर सिंह ने खुद को कार्यवाहक अध्यक्ष बताते हुए प्रबंध समिति के अध्यक्ष जयवीर सिंह, सदस्य राजवीर और उदयवीर को निष्कासित करने की विज्ञप्ति जारी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed