फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Jalabhishek of Lord Ashutosh with the cheers of Har Har Mahadev

हर-हर महादेव के जयकारों के साथ किया भगवान आशुतोष का जलाभिषेक

Mon, 26 Jul 2021 11:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jul 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
Jalabhishek of Lord Ashutosh with the cheers of Har Har Mahadev
सावन माह के प्रथम सोमवार को खेकड़ा के शिवालय मे भगवान शिव की पूजा करते श्रद्वालु - फोटो : KAHKRA
हर-हर महादेव के जयकारों के साथ भगवान आशुतोष का जलाभिषेक
विज्ञापन

बालैनी (बागपत)। पुरा महादेव गांव स्थित भगवान परशुरामेश्वर महादेव मंदिर पर सावन के पहले सोमवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। शाम तक एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने भगवान आशुतोष का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की।
ऐतिहासिक परशुरामेश्वर महादेव मंदिर सुबह तीन बजे से ही जयकारों से गूंज उठा। मंदिर के बाहर लंबी-लंबी लाइनें लगनी शुरू हो गईं। श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर भगवान आशुतोष पर भांग, दूध, धतूरा, बेल पत्र, शहद चढ़ाकर जलाभिषेक किया और मन्नते मांगीं। मुख्य पुजारी पंडित जयभगवान शर्मा ने बताया कि शाम तक एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने भगवान आशुतोष का जलाभिषेक किया। इस दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा। सीओ युवराज सिंह सुबह से ही गश्त करते रहे। वहीं, सीसीटीवी से चप्पे-चप्पे पर नजर रखी गई।
विज्ञापन

घंटों लाइन में लगकर किया जलाभिषेक
सोमवार सुबह से ही हल्की बारिश के बावजूद मंदिर पर श्रद्धालुओं की भीड़ लग गई थी। श्रद्धालुओं ने घंटों लाइन में लगकर भगवान आशुतोष का जलाभिषेक किया। मंदिर समिति ने जलाभिषेक के लिए कोरोना गाइडलाइन जारी की थी। इसके चलते मंदिर में श्रद्धालु बिना मास्क नजर नहीं आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने भी किया जलाभिषेक
पुरा महादेव मंदिर पर भगवान आशुतोष का जलाभिषेक करने विधायक व अधिकारी भी पहुंचे। छपरौली विधायक सहेंद्र सिंह रमाला, एसपी अभिषेक सिंह, एएसपी मनीष कुमार मिश्रा ने मंदिर में दर्शन करके जलाभिषेक किया। साथ ही अधीनस्थों को व्यवस्था संबंधी निर्देश दिए।
श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब
बागपत/चांदीनगर। शिवालयों में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। हाईवे स्थित गुफा मंदिर, पक्का घाट मंदिर, बागेश्वर मंदिर, महिला थाने के पास स्थित शिव मंदिर, मेरठ रोड शिव मंदिर, भजन विहार शिव मंदिर में भीड़ रही। रटौल गांव के शिव मंदिर पर सावन के पहले सोमवार पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। जलाभिषेक के लिए मंदिर में श्रद्धालुओं का सुबह से ही तांता लगा रहा। उन्होंने बेल पत्र, दूध और भांग, धतूरे आदि से महादेव का अभिषेक किया। वहीं, मनोकामना पूर्ति के लिए प्रार्थना की।
भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया
खेकड़ा। श्रावण माह के प्रथम सोमवार को कस्बे और क्षेत्र के शिवालयों में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का रुद्राभिषेक कर धर्म लाभ उठाया। मंदिरों में पूजा-अर्चना के लिए दिनभर भीड़ रही। नगर क्षेत्र में शिवालयों में सुबह पांच बजे से ही कतार लगनी शुरू हो गई थीं। महिला, पुरुष श्रद्धालुओं ने व्रत रखकर भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। वहीं, मंदिरों में भजन कीर्तन का दौर चला। कस्बे के बाबा काले सिंह मंदिर, प्राचीन शिव मंदिर औरंगाबाद, चक्रसेनपुर, शिव मंदिर अहिरान, बालाजी मंदिर, सदाशिव शक्ति मंदिर, बालाजी आश्रम आदि में भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया गया।

शिवलिंग पर बेलपत्र व धतूरा चढ़ाए
बड़ौत। नगर के शिवालयों में सोमवार जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं का सुबह से तांता लगा रहा। इसके उपरांत पूजा-अर्चना की। इस दौरान कोरोना गाइडलाइन का पालन किया गया। इस बार भी मंदिरों में मेले का आयोजन नहीं हुआ। कई श्रद्धालुओं ने भोलेनाथ का दुग्धाभिषेक भी किया। बेलपत्र, धतूरा, भांग, काले तिल, फल, फूल आदि सामग्री से पूजा-अर्चना की गई। मंदिरों में शाम को भव्य शृंगार किए गए। शहर के पंचवटी मंदिर, रेलवे स्टेशन परिसर स्थित मां दुर्गा मंदिर, पंचमुखी मंदिर कोताना रोड, प्राचीन शिवालय मंदिर बिजरौल रोड, ठाकुर द्वार आदि शिवालयों में सुबह से दोपहर तक श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।

रटौल गांव के शिव मंदिर में सावन के पहले सोमवार को पूजा अर्चना करते हुए

रटौल गांव के शिव मंदिर में सावन के पहले सोमवार को पूजा अर्चना करते हुए- फोटो : BAGHPAT

बागपत के शिव मंदिर में पूजा करते हुए

बागपत के शिव मंदिर में पूजा करते हुए- फोटो : BAGHPAT

बालैनी के पुरा महादेव मंदिर में सावन के पहले सोमवार को जलाभिषेक करने के लिए उमड़ी शिव भक्तों की भ?

बालैनी के पुरा महादेव मंदिर में सावन के पहले सोमवार को जलाभिषेक करने के लिए उमड़ी शिव भक्तों की भ?- फोटो : BAGHPAT

बागपत के शिव मंदिर में सावन के पहले सोमवार को पूजा अर्चना करती महिला शिव भक्त

बागपत के शिव मंदिर में सावन के पहले सोमवार को पूजा अर्चना करती महिला शिव भक्त- फोटो : BAGHPAT

बागपत के महिला थाने के पास शिव मंदिर में परिवार के साथ जलाभिषेक करते हुए

बागपत के महिला थाने के पास शिव मंदिर में परिवार के साथ जलाभिषेक करते हुए- फोटो : BAGHPAT

बागपत के चमरावल रोड स्थित शिव मंदिर में पूजा अर्चना करते हुए

बागपत के चमरावल रोड स्थित शिव मंदिर में पूजा अर्चना करते हुए- फोटो : BAGHPAT

बालैनी के पुरा महादेव मंदिर में सावन के पहले सोमवार को जलाभिषेक करते शिव भक्त

बालैनी के पुरा महादेव मंदिर में सावन के पहले सोमवार को जलाभिषेक करते शिव भक्त- फोटो : BAGHPAT

बालैनी के पुरा महादेव मंदिर में सावन के पहले सोमवार को जलाभिषेक करते शिव भक्त

बालैनी के पुरा महादेव मंदिर में सावन के पहले सोमवार को जलाभिषेक करते शिव भक्त- फोटो : BAGHPAT

बालैनी के पुरा महादेव मंदिर में सावन के पहले सोमवार को जलाभिषेक करने के लिए उमड़ी शिव भक्तों की भ?

बालैनी के पुरा महादेव मंदिर में सावन के पहले सोमवार को जलाभिषेक करने के लिए उमड़ी शिव भक्तों की भ?- फोटो : BAGHPAT

बालैनी के पुरा महादेव मंदिर में सावन के पहले सोमवार को पूजा करने के बाद प्रार्थना करती महिला शिव ?

बालैनी के पुरा महादेव मंदिर में सावन के पहले सोमवार को पूजा करने के बाद प्रार्थना करती महिला शिव ?- फोटो : BAGHPAT

पुरा महादेव मंदिर में जलाभिषेक के लिए लाइन में लगे शिवभक्त

पुरा महादेव मंदिर में जलाभिषेक के लिए लाइन में लगे शिवभक्त- फोटो : BAGHPAT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed