{"_id":"5f31952b8ebc3e3d0924227a","slug":"jail-on-cbi-radar-yet-the-situation-has-not-improved-baghpat-news-mrt495574747","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीआई की रडार पर जेल, फिर भी नहीं सुधरे हालात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीआई की रडार पर जेल, फिर भी नहीं सुधरे हालात
विज्ञापन

बागपत। जेल परिसर में मोबाइल मिलना आम बात हो गई है। जेल में दो हत्याएं हो चुकी हैं। आए दिन बंदियों के बीच मारपीट की शिकायतें अधिकारियों तक पहुंचती हैं। रंगदारी मांगने के आरोप लगे हैं। मुन्ना बजरंगी हत्याकांड की जांच सीबीआई कर रही है। जिला कारागार में सीबीआई की टीम कई बार दौरे कर चुकी है। इसके बाद भी जेल की स्थिति अनियंत्रित है।
पूर्वांचल के डॉन मुन्ना बजरंगी की जेल में हत्या के बाद अब्दुल्लापुर स्थित जिला जेल सुर्खियों में आई। आरोप कुख्यात सुनील राठी पर लगा। मामले की सीबीआई जांच चल रही है। सीबीआई टीम जेल में कई बार आकर जांच कर चुकी है। पिछले वर्ष आईजी ने जांच कराई तो जेल में मोबाइल और इंटरनेट की डिवाइस बरामद हुई थी। नशे का सामान बरामद होना यहां बड़ी बात नहीं है।
मिलाई बंद, जेल में कैसे पहुंच मोबाइल
कोरोना संक्रमण के कारण मिलाई बंद है। ऐसे में सवाल है कि जेल में मोबाइल कैसे पहुंच गया। सरफराज की ओर से छिपाया गया मोबाइल शौचालय के पास मिला है।
बंद मिले थे सीसीटीवी
जिला कारागार में डीएम और एसपी ने पिछले दिनों निरीक्षण किया था। इस दौरान सीसीटीवी कैमरे बंद मिलने पर डीएम शकुंतला गौतम ने नाराजगी जताई थी। जिला जेल के अधिकारियों को व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिए थे।