फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   jaan se maarne ki dhamki di

युवक को दी जान से मारने की धमकी

Mon, 04 Nov 2019 12:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Nov 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
jaan se maarne ki dhamki di
युवक को दी जान से मारने की धमकी
विज्ञापन

खेकड़ा। घिटोरा गांव निवासी एक युवक ने खेकड़ा कोतवाली में पहुंचकर गांव के ही एक युवक पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दे कार्रवाई की मांग के साथ ही पुलिस से अपनी जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाई।

गांव घिटोरा निवासी युवक शैलेंद्र बैसला रविवार को अपने परिजनों संग खेकड़ा कोतवाली में पहुंचा। उसने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि नोएडा की एक बैंक शाखा मे नौकरी करता है। उसका किसी से कोई लेना देना नही है। वह प्रतिदिन अपनी नौकरी पर जाता आता है। उसने आरोप लगाया कि रविवार सुबह वह अपने घर पर परिजनों के संग बैठा था। तभी उसके फोन पर गांव के ही एक युवक का फोन आया। और उक्त युवक ने उसे फोन कर जान से मारने की धमकी दी है। इससे वह और उसके परिजन दहशत में है। पीड़ित ने कोतवाली प्रभारी अजय कुमार शर्मा से मिलकर रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दे आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग के साथ ही अपनी जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाई। कोतवाली प्रभारी अजय कुमार शर्मा का कहना है कि मामले की जांच पडताल कराई जा रही है। यदि जांच मे आरोप सिद्व होता है तो आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed