फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Items stolen from Harsia's Shiv temple, uproar

Baghpat News: हरसिया के शिव मंदिर से सामान चोरी, हंगामा

Tue, 13 Aug 2024 01:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Aug 2024 01:54 AM IST
विज्ञापन
Items stolen from Harsia's Shiv temple, uproar
-देवी मां की 51 किलो पीतल की मूर्ति नहीं ले जा पाए चोर
विज्ञापन

फोटो 9
संवाद न्यूज एजेंसी
रटौल। हरसिया गांव के शिव मंदिर से चोरों ने दो पीतल के घंटे और दानपात्र से हजारों रुपये की नकदी, देवी की मूर्ति से चुनरी, माला चोरी कर लिया। मामले की जानकारी होने पर ग्रामीणों ने हंगामा किया।

हरसिया गांव के रहने वाले अजयवीर पाल, वेदपाल आदि ने बताया कि रविवार देर रात बारिश के दौरान चोर मंदिर में घुसे। जिन्होंने मंदिर में लगे दानपात को उखाड़कर हजारों रुपये की नकदी चोरी कर ली। चोरों ने मंदिर में रखी 51 किलो पीतल की देवी की मूर्ति भी चोरी करने का प्रयास किया, लेकिन कील ठुकी होने और भारी होने के कारण चोर ले जा नहीं पाए। उन्होंने बताया कि करीब एक माह पहले भी मंदिर का दानपात्र उखाड़कर नकदी चोरी कर ली गई थी। ग्रामीणों की शिकायत पर पुलिस जांच में जुट गई। चांदीनगर पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर चाेरी का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed