{"_id":"654cdc1a90bdb042990a5916","slug":"ips-officer-navita-saroha-of-luhara-honored-baghpat-news-c-28-1-smrt1012-7044-2023-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: आईपीएस बनी लुहारा की नविता सरोहा को सम्मानित किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: आईपीएस बनी लुहारा की नविता सरोहा को सम्मानित किया
विज्ञापन
फोटो - 6
संवाद न्यूज एजेंसी
छपरौली। लुहारा गांव में बृहस्पतिवार को सम्मान समारोह हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि सांसद डॉ़ सत्यपाल सिंह ने आईपीएस बनी गांव की नविता सरोहा को सम्मानित किया।
पिता रविंद्र सरोहा ने बताया कि नविता की प्रारंभिक शिक्षा गुजरात समेत कई राज्यों में हुई थी। कानपुर से इंजीनियर का डिप्लोमा लेने के बाद उसकी नियुक्ति टाटा फर्टिलाइजर कंपनी में हो गई थी। उसकी मथुरा के योगेश के साथ शादी हुई थी और शादी के बाद उसने आईपीएस की तैयारी की। अब वह हैदराबाद में तैनात है। नविता ने अपनी सफलता का श्रेय मां सुमन सरोहा, पिता रविंद्र सरोहा और पति योगेश को दिया है। इस मौके पर सुधीर मान, विक्रम राणा, रामवीर प्रधान, बृजपाल सिंह, धर्मेंद्र प्रधान, विकास प्रधान मौजूद रहे।