{"_id":"63e69b87e86438813506910a","slug":"investment-will-reach-close-to-nine-thousand-crores-baghpat-news-c-14-1-113227-2023-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागपत: नौ हजार करोड़ से करीब पहुंचेगा निवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागपत: नौ हजार करोड़ से करीब पहुंचेगा निवेश
Sat, 11 Feb 2023 01:01 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Sat, 11 Feb 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। यहां जिस तरह से निवेश करने में उद्यमी रुचि दिखा रहे हैं। उससे इस महीने में निवेश आठ हजार 896 करोड़ से ऊपर पहुंचने की उम्मीद है। वहीं अधिकारी अगले महीने 12 हजार करोड़ तक पहुंचने का दावा कर रहे हैं। अभी तक के निवेश से 25 हजार को रोजगार की संभावनाएं है और निवेश के साथ रोजगार की संभावनाएं भी बढ़ती जाएंगी।
बागपत में इस बार निवेशक काफी पहुंच रहे हैं। 24 जनवरी को इन्वेस्टर्स समिट तक 91 उद्यमियों ने 7,096 करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव दिया था। इसके बाद भी निवेश करने के लिए उद्यमियों के लगातार प्रस्ताव मिल रहे हैं। जिससे अभी तक यहां निवेश के प्रस्ताव 9600 करोड़ तक पहुंच गए हैं। ये प्रस्ताव 111 उद्यमियों ने दिए हैं।
इस तरह से मिल रहे निवेश को देखते हुए डीएम राजकमल यादव ने कलक्ट्रेट में लोकमंच पर आयोजित निवेश कुंभ में कहा कि इस महीने में आठ हजार 896 करोड़ से ऊपर निवेश पहुंच जाएगा। इसके बाद भी उद्यमी यहां निवेश करते रहेंगे। यह अगले महीने में 12 हजार करोड़ तक जाएगा। उनका कहना है कि जिस तरह से उद्यमियों को यहां प्रशासन की तरफ से सहयोग व सुविधाएं मिल रही हैं। इसे देखते हुए उद्यमी निवेश के लिए रुचि दिखा रहे हैं।
विज्ञापन
उद्यमियों को इन्वेस्टर्स समिट का सजीव प्रसारण दिखाया कलक्ट्रेट के लोकमंच में आयोजित निवेश कुंभ के दौरान लखनऊ में हुई इन्वेस्टर्स समिट का सजीव प्रसारण दिखाया गया। जहां उद्यमियों ने पूरा कार्यक्रम देखा और पीएम नरेंद्र मोदी समेत अन्य का भाषण सुना। जिनमें उद्यमियों के लिए शुरू की गई योजनाओं के बारे में बताया। इसके लिए वहां उन सभी उद्यमियों को बुलाया। जिन्होंने तीन करोड़ से कम निवेश करने के लिए आवेदन किया है। तीन करोड़ से ज्यादा निवेश के लिए आवेदन करने वालों को लखनऊ भेजा गया था।
जल्द ही औद्योगिक क्षेत्र विकसित होगा
यहां निवेश काफी हो रहा है। यह इस तरह बढ़ता जाएगा। यहां फैक्टरी लगाने के लिए औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने की जरूरत है। उद्योग में निवेश करने के साथ ही औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने के लिए भी निवेश करना होगा। यहां जल्द ही औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया जाएगा। यहां 100 करोड़ से ज्यादा का निवेश किया जाएगा।-देवेंद्र चौधरी द्योग लगाने में मदद करनी चाहिए
यहां करीब तीन करोड़ रुपये निवेश कर रहा हूं। जिला प्रशासन को उद्यमियों की नए उद्योग लगाने में मदद करनी चाहिए। उनको सीएलयू से लेकर विभागीय एनओसी जल्द जारी करनी चाहिए। ऐसा होता है तो यहां निवेश काफी बढ़ेगा।-एसके कुंडू
निवेश के लिए माहौल ठीक
यहां करीब छह करोड़ रुपये का निवेश कर रहे हैं। विद्युत चलित वाहनों को बनाया जाएगा। प्रशासन से सीएलयू व अन्य कागजी कार्रवाई में सहयोग चाहिए। फिलहाल यहां निवेश के लिए माहौल ठीक है और इसलिए ही निवेश यहां आ रहे है। कपिल कुमार
ऐसा ही सहयोग मिलता रहे
उद्यमी आकर्षित होकर यहां निवेश कर रहे हैं। सरकार से मदद जरूर मिल रही है, लेकिन आगे भी इस तरह ही सहयोग मिलता रहे। अगर ऐसा ही माहौल रहेगा तो निश्चित निवेश बढ़ेगा।-डाॅ. योगेश जिंदल
--
मेरी यहां पहले से पैकेजिंग की फैक्टरी चल है। अब यहां माहौल काफी बेहतर दिख रहा है। इसलिए एक अन्य फैक्टरी लगाने की योजना है। उसके लिए करीब तीन करोड़ रुपये का निवेश करने की तैयारी है।-संजीव गोस्वामी, अध्यक्ष बागपत इंडस्ट्रीज वेल्फेयर एसोसिएशन