फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Investigation started against former in-charge and surgeon of Binauli CHC

Baghpat News: बिनौली सीएचसी के पूर्व प्रभारी व सर्जन के खिलाफ जांच शुरू

Thu, 18 Apr 2024 05:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Apr 2024 05:06 AM IST
विज्ञापन
Investigation started against former in-charge and surgeon of Binauli CHC
बागपत। बिनौली सीएचसी के पूर्व अधीक्षक और सर्जन के खिलाफ शासन स्तर से जांच शुरू हो गई है। दोनों चिकित्सकों पर ओपीडी नहीं करने और राजकीय कार्यों में लापरवाही बरतने का आरोप है। चिकित्सा विभाग के विशेष सचिव शिव सहाय अवस्थी ने अपर निदेशक मेरठ को जांच अधिकारी नामित कर जांच कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन

बिनौली सीएचसी के पूर्व प्रभारी डॉ. विवेक कुमार राजकीय कार्यों में रुचि नहीं ले रहे थे और उनका सीएचसी पर तैनात कर्मचारियों पर भी नियंत्रण नहीं थी। इसके अलावा उन पर ओपीडी नहीं करने का आरोप लगा था। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप ने उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए शासन को पत्र भेजा था। अब शासन ने पूर्व चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विवेक कुमार के खिलाफ जांच शुरू करा दी है।
विज्ञापन

इसके अलावा सीएचसी पर तैनात सर्जन डॉ. उमेश चंद गौतम के खिलाफ मुख्यालय पर निवास न करने, प्राइवेट प्रैक्टिस करने, सीएचसी पर ओपीडी न करने और नसबंदी शिविर में समय न देने की शिकायत की गई थी। स्वास्थ्य विभाग के विशेष सचिव शिव सहाय अवस्थी ने अपर निदेशक मेरठ डॉ. राजेंद्र सिंह को जांच अधिकारी नामित कर दोनों चिकित्सकों की जांच कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। अपर निदेशक की जांच रिपोर्ट के आधार पर चिकित्सकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
वर्जन - दोनों चिकित्सकों के खिलाफ ओपीडी नहीं करने और राजकीय कार्यों में लापरवाही की शिकायत मिल रही थी। दोनों के खिलाफ कार्रवाई के लिए शासन को पत्र भेजा गया था। शासन ने अपर निदेशक को दोनों चिकित्सकों के खिलाफ जांच करने के आदेश जारी कर दिए हैं। - जितेंद्र प्रताप सिंह, जिलाधिकारी
----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed