{"_id":"6442d9496c86c881cd07c8e4","slug":"investigation-on-the-development-works-done-in-six-villages-baghpat-news-c-28-1-bag1001-592-2023-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: छह गांवों में हुए विकास कार्यों पर बैठाई जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: छह गांवों में हुए विकास कार्यों पर बैठाई जांच
Sat, 22 Apr 2023 12:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Sat, 22 Apr 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
बागपत। विकास कार्यों में गड़बड़ी के शक में डीएम छह गांवों में जांच बैठा दी है। जिसमें एक गांव के लिए दो-दो अधिकारियों को नामित किया है। डीएम ने जांच अधिकारियों को जांच रिपोर्ट डीपीआरओ को सौंपने के निर्देश दिए।
डीएम राजकमल यादव ने ककड़ीपुर ग्राम पंचायत में दस्तावेजों की जांच और विकास कार्यों के सत्यापन के लिए जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी तुलिका शर्मा और अधिशासी अभियंता जल निगम मूलचंद को जांच अधिकारी नामित किया है।
ग्राम पंचायत महावतपुर की जांच के लिए जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी और अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को जांच अधिकारी नामित किया।
ग्राम पंचायत बरवाला के लिए मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डाॅ. रमेश चंद्रा और अधिशासी अभियंता जल निगम मूलचंद, ग्राम पंचायत ढिकौली के लिए जिला कार्यक्रम अधिकारी विपिन मैत्रेय और अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग अतुल कुमार, ग्राम पंचायत किरठल के लिए जिला उद्यान अधिकारी दिनेश कुमार और अधिशासी अभियंता सिंचाई को जांच अधिकारी नामित किया।
विज्ञापन
इसके अलावा ग्राम पंचायत दाहा के लिए भूमि संरक्षण अधिकारी बाल गोविंद यादव और अधिशासी अभियंता जल निगम मूलचंद को जांच अधिकारी नामित किया।
डीएम ने सभी जांच अधिकारियों को ग्राम पंचायत में कराए गए विकास कार्यों के दस्तावेजों की जांच और विकास कार्यों का सत्यापन करने के निर्देश दिए। डीपीआरओ अमित त्यागी ने बताया कि जांच रिपोर्ट में गांव में कराए गए विकास कार्यों में अनियमितता मिलती है तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।