{"_id":"616c53c62dbb8c37f5043f0f","slug":"investigation-handed-over-to-illegal-detention-of-juvenile-baghpat-news-mrt5609955147","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोर को अवैध रूप से हिरासत में रखकर उत्पीडन करने की एएसपी करेंगे जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोर को अवैध रूप से हिरासत में रखकर उत्पीडन करने की एएसपी करेंगे जांच
विज्ञापन
दोघट पुलिस ने किया था उत्पीड़न, वीडियो हुई थी वायरल
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। दोघट थाने में किशोर को अवैध रूप से हिरासत में रखकर उत्पीड़न करने के मामले की जांच एएसपी को सौंपी गई है।
दाहा निवासी एक व्यक्ति ने मुख्यमंत्री व उच्चाधिकारियों से शिकायत की थी। जिसमें बताया कि उसके 17 वर्षीय पुत्र को बीती 12 अक्तूबर की रात करीब नौ बजे दोघट पुलिस घर से ले गई थी। उसके बारे में जानकारी करने पर बताया कि लूट के मामले में पूछताछ की जाएगी। आरोप है कि पुलिस ने उसके पुत्र को पूरी रात थाने में रखकर प्रताड़ित किया। 13 अक्तूबर की अपराह्न करीब तीन बजे पुलिसकर्मी उसके पुत्र को बड़ौत-मुजफ्फरनगर मार्ग स्थित दाहा नहर पुलिया के समीप छोड़कर चले गए। पुत्र का बिनौली सीएचसी में उपचार कराया गया। इस मामले में शनिवार को तहसील दिवस में भी दोघट पुलिस पर कार्रवाई की मांग को लेकर काफी हंगामा हुआ था। एसपी नीरज कुमार जादौन ने मामले की जांच एएसपी मनीष मिश्र को सौंपी है।