फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Investigation handed over to illegal detention of juvenile

किशोर को अवैध रूप से हिरासत में रखकर उत्पीडन करने की एएसपी करेंगे जांच

Sun, 17 Oct 2021 10:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 10:18 PM IST
विज्ञापन
Investigation handed over to illegal detention of juvenile
दोघट पुलिस ने किया था उत्पीड़न, वीडियो हुई थी वायरल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। दोघट थाने में किशोर को अवैध रूप से हिरासत में रखकर उत्पीड़न करने के मामले की जांच एएसपी को सौंपी गई है।
दाहा निवासी एक व्यक्ति ने मुख्यमंत्री व उच्चाधिकारियों से शिकायत की थी। जिसमें बताया कि उसके 17 वर्षीय पुत्र को बीती 12 अक्तूबर की रात करीब नौ बजे दोघट पुलिस घर से ले गई थी। उसके बारे में जानकारी करने पर बताया कि लूट के मामले में पूछताछ की जाएगी। आरोप है कि पुलिस ने उसके पुत्र को पूरी रात थाने में रखकर प्रताड़ित किया। 13 अक्तूबर की अपराह्न करीब तीन बजे पुलिसकर्मी उसके पुत्र को बड़ौत-मुजफ्फरनगर मार्ग स्थित दाहा नहर पुलिया के समीप छोड़कर चले गए। पुत्र का बिनौली सीएचसी में उपचार कराया गया। इस मामले में शनिवार को तहसील दिवस में भी दोघट पुलिस पर कार्रवाई की मांग को लेकर काफी हंगामा हुआ था। एसपी नीरज कुमार जादौन ने मामले की जांच एएसपी मनीष मिश्र को सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed