{"_id":"6400f065e4bbca2aed02c694","slug":"inter-district-transfer-of-teachers-will-start-in-council-schools-from-april-28-baghpat-news-c-14-1-139862-2023-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: परिषदीय विद्यालयों में 28 अप्रैल से शुरु होंगे शिक्षकों के अंतर जनपदीय स्थानांतरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: परिषदीय विद्यालयों में 28 अप्रैल से शुरु होंगे शिक्षकों के अंतर जनपदीय स्थानांतरण
Fri, 03 Mar 2023 12:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Fri, 03 Mar 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
बागपत। परिषदीय विद्यालयों में 28 अप्रैल से शिक्षकों के अंतर जनपदीय स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरु की जाएगी। जिले में दिल्ली के शिक्षक खेकड़ा और मेरठ के शिक्षक बिनौली या हाईवे किनारे के विद्यालयों में समायोजन करना चाहते हैं। जिले के छपरौली ब्लॉक में सबसे कम 300 शिक्षक हैं।
शासन ने शिक्षकों के अंतर जनपदीय और समायोजन का कार्यक्रम जारी कर दिया है। शिक्षकों के स्थानांतरण व समायोजन के लिए जिला स्तर पर अधिक शिक्षक वाले विद्यालयों की सूची का प्रकाशन किया जाएगा। जिले में अधिकांश शिक्षक दिल्ली, मेरठ से आते हैं।
दिल्ली और मेरठ से आने वाले शिक्षक खेकड़ा और बिनौली या फिर पिलाना ब्लॉक में समायोजन कराते हैं। जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यालयों में शिक्षकों की कमी रह जाती है। शिक्षकों का स्थानांतरण और समायोजन से पूर्व अधिक शिक्षक वाले विद्यालयों की सूची का प्रकाशन किया जाएगा।
विज्ञापन
-- --
ये निर्धारित किया कार्यक्रम
बागपत। अंतरजनपदीय स्थानांतरण के लिए शिक्षक ऑनलाइन विकल्प भरेंगे और 30 जून तक स्थानांतरण की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। शिक्षक एक से आठ मई तक पोर्टल पर आपत्ति दर्जा करा सकेंगे और बीएसए 16 मई तक प्राप्त आपत्तियों का निस्तारण करेंगे।
22 मई को अधिक व कम शिक्षकों वाले विद्यालयों की सूची प्रदर्शित की 23 मई से शिक्षक स्थानांतरण के लिए ऑनलाइन विकल्प भरे जाएगे। 30 मई से सात जून तक बीएसए काउंसिलिंग के बाद आवेदन सत्यापित कर डाटा लॉक करेंगे।
आठ से 14 जून तक राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र के साफ्टवेयर से स्थानांतरण व 15 से 22 जून तक समायोजन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। शिक्षक 27 जून तक कार्यमुक्त होकर कार्यभार ग्रहण करेंगे और खंड शिक्षाधिकारी 30 जून तक शिक्षकों की कार्यमुक्ति और कार्यभार ग्रहण करने का विवरण पोर्टल पर अपलोड करेंगे।
विशेष सचिव विजय किरण आनंद ने बीएसए को पत्र जारी कर शिक्षकों के अंतर जनपदीय स्थानांतरण एवं समायोजन की कार्रवाई शुरु करने के निर्देश दिए हैं।
-- --
535 विद्यालयों में 2500 शिक्षकों की है नियुक्ति
जिले के 535 प्राथमिक, उच्च प्राथमिक एवं कंपोजिट विद्यालयों में 2500 शिक्षक नियुक्त है। छपरौली ब्लॉक में सबसे कम लगभग तीन सौ शिक्षकों की नियुक्त है। सबसे अधिक शिक्षकों की नियुक्ति बिनौली ब्लॉक में है।