{"_id":"585183b84f1c1bdd5d64aa22","slug":"intact-crowd-not-over-cash-waiting","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीड़ बरकरार, खत्म नहीं हुआ कैश का इंतजार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीड़ बरकरार, खत्म नहीं हुआ कैश का इंतजार
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Thu, 15 Dec 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
बागपत के शौकत मार्किट स्थित एटीएम के बाहर दरोगा को खरी खोटी सुनाते लोग
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। नोटबंदी के 36 दिन बाद भी बैंकों और एटीएम की व्यवस्था पटरी पर लौटती नहीं दिख रही है। कैश लेने वालों के बैंकों के सामने हंगामे जारी हैं। अधिकतर बैंक और एटीएम खाली रहे, इस कारण लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। बुधवार को भी कैश नहीं पहुंचने के कारण लोगों के जगह-जगह हंगामे हो रहे हैं। पुलिस ने लोगों को बामुश्किल समझाया।
बुधवार को बैंकों की विभिन्न शाखाओं पर हालत बेकाबू रहे। हंगामे के साथ-साथ कर्मचारियों के खिलाफ नारेबाजी और प्रदर्शन किया। शौकत मार्केट स्थित एसबीआई के एटीएम पर भीड़ इतनी बढ़ गई कि यहां पुलिस को बुलाना पड़ा। मेरठ रोड पर स्थित सिंडीकेट बैंक में लोगों का हंगामा हुआ, किसी तरह पुलिस ने लोगों को समझाया। कलक्ट्रेट स्थित सिंडीकेट बैंक में भी लोगों को कैश नहीं मिला, जिस कारण हंगामे के हालात रहे। शाखा प्रबंधकों ने लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन लोगों ने उनकी बात नहीं बनी।
रुपये के लिए लाइन में लगे दो बुजुर्ग बेहोश
रमाला। बुधवार को गांव किशनपुर बराल में स्थित सिंडिकेट बैंक में वृद्ध महिला और पुरुष बैंक की लाइन में बेहोश होकर गिए। इससे बैंक परिसर में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में उन्हें उठाकर मैनेजर ने अपने पास बैठाया और चिकित्सकों को बुलाकर उनकी जांच कराई। इसे लेकर लोगों ने हंगामा किया। किशनपुर बराल निवासी सुखवीर सिंह (60) और कासिमपुर खेड़ी निवासी मामकौर (55) वर्ष बेहोश होकर गिर गए। इस कारण बैंक परिसर में अफरा-तफरी मच गई। बैंक के मैनेजर ने उपचार कराने के बाद दोनों को कैश दिलवाया।
विज्ञापन
बैंक मैनेजर राजेंद्र सिंह ने बताया दो के बेहोश होने की जानकारी मिली थी। इनके उपचार कराकर उनकी समस्या का समाधान करा दिया गया था। वहीं कैश के लिए डिमांड भेजी जा चुकी है।
कैश खत्म होते ही लोगों ने किया हंगामा
अग्रवाल मडी टटीरी/दाहा। बैंकों में अव्यवस्था का बोलबाला बरकरार है। लोग लाइन में तो लग रहे है, लेकिन उन्हें कैश नहीं मिल रहा है। सुबह से ऑफिस टाइम तक भीड़ कम होने का नाम नहीं ले रही है। टटीरी के बैंकों में 12 बजे तक सभी कैश खत्म हो गया। इसके बाद लोगों ने हंगामा किया। यह हाल सभी बैंकों का रहा। दाहा गांव में बैंक में अव्यवस्था हावी रही। कैश लिए परेशानी का सामना करना पड़ा।
किस काम के एटीएम
बागपत। शहर के सिर्फ दो एटीएम में रुपये मिले, इस कारण दोनों में लोगों की भारी भीड़ रही। जबकि अन्य एटीएम खाली रहे। लोगों का कहना है कि यह एटीएम किस काम के हैं। पेट्रोल पंप और शौकट मार्केट में लगे एटीएम पर ही लोगों को कैश मिला।