फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Instructions for uploading information online

विद्यालयों के भवनों की मरम्मत व पुर्ननिर्माण के लिए ऑनलाइन देना होगा ब्यौरा

Sun, 27 Feb 2022 11:05 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Feb 2022 11:05 PM IST
विज्ञापन
Instructions for uploading information online
जिविनि कार्यालय में भी प्रधानाचार्य जमा करेंगे सॉफ्ट कॉपी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। प्रोजेक्ट अलंकार के अंतर्गत माध्यमिक विद्यालयों का जीर्णोद्धार, मरम्मत, पुनर्निर्माण व अन्य निर्माण कार्य कराए जाएंगे। शासन ने विद्यालयों में होने वाले मरम्मत व अन्य कार्यों को पूर्ण करने के लिए वेबसाइट पर ऑनलाइन सूचना अपलोड करने के निर्देश दिए हैं। इसके अतिरिक्त प्रधानाचार्यों को एक सॉफ्ट कॉपी जिविनि कार्यालय में भी जमा करनी होगी।

जिला विद्यालय निरीक्षक रवींद्र सिंह ने बताया कि प्रोजेक्ट अलंकार के अंतर्गत माध्यमिक विद्यालयों में निर्माण, मरम्मत व अन्य कार्य कराए जाएंगे। उन्होंने बताया कि जिन विद्यालयों की अवधि 75 वर्ष पूर्ण हो गई और भवन जर्जर अवस्था में हैं। ऐसे विद्यालयों को सम्मिलित किया जाएगा। शासन से विद्यालयों के पुनर्निर्माण, मरम्मत, जीर्णोद्धार के लिए छात्र संख्या के आधार पर अनुदान राशि प्रदान की जाएगी। इसके लिए विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को माध्यमिक शिक्षा परिषद् की वेबसाइट पर विद्यालय की सूचनाएं अपलोड करनी होंगी तथा एक सॉफ्ट कॉपी कार्यालय में जमा करानी होगी। उन्होंने ऐसे विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed