फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Inspire youth to protect religion: Saraswati Maharaj

धर्म की रक्षा के लिए युवाओं को प्रेरित करें : सरस्वती महाराज

Tue, 02 Nov 2021 10:03 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 10:03 PM IST
विज्ञापन
Inspire youth to protect religion: Saraswati Maharaj
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दोघट। आजमपुर मुलसम गांव में आर्य समाज के तत्वावधान में चल रहे तीन दिवसीय सामवेद पारायण महायज्ञ का मंगलवार को समापन हो गया। यज्ञ के ब्रह्मा स्वामी विवेकानंद सरस्वती महाराज ने धर्म रक्षा के लिए युवाओं को जागृत व प्रेरित करने का आह्वान किया।

सरस्वती महाराज ने कहा कि अपने पूर्वजों के संस्कार और उनकी विरासत की रक्षा स्वयं ही करनी है। उन्होंने धर्म की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि धर्म भी उन्हीं की रक्षा करता है, जो धर्म की रक्षा करते है। धर्म के क्षय होने के कारण ही भारत विश्व गुरु के पद से संकुचित हो गया। वेद पाठ गुरुकुल प्रभात आश्रम के ब्रह्मचार्य ने किया गया। मुख्य यज्ञमान गुरमीत आर्य रहे। इस मौके पर डॉ. करुण भारद्वाज, चौधरी गजे सिंह, ब्रह्मचारी आर्य, मल्लू सिंह, नरेश, नीटू, रामभूल सिंह, कैप्टन केपी सिंह, मास्टर पुष्पेंद्र, ब्रह्मपाल, जगबीर, अमरीश शास्त्री, विक्रम प्रधान, रमेश आर्य, मास्टर राज सिंह, देवेंद्र राणा, बृजपाल राणा ने यज्ञ में आहुति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed