{"_id":"62c5d293b5c57e1436152c3d","slug":"inspector-is-threatening-the-young-man-for-court-marriage-baraut-news-mrt595934545","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोर्ट मैरिज करने पर युवक को दरोगा दे रहा धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोर्ट मैरिज करने पर युवक को दरोगा दे रहा धमकी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोर्ट मैरिज करने पर युवक को दरोगा दे रहा धमकी
बड़ौत (बागपत)। नगर के एक युवक ने एक दरोगा पर कोर्ट मैरिज करने पर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने का आरोप लगाया है। ससुरालियों पर भी उसकी पत्नी को बंधक बनाकर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। इस मामले में युवक ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर और एसपी से शिकायत की है। उसने ससुरालियों के कब्जे से पत्नी दिलवाने की मांग की है।
गुराना रोड वार्ड नंबर दस निवासी संदीप ने मुख्यमंत्री पोर्टल व एसपी को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि दिल्ली निवासी साक्षी से 22 नवंबर 2021 में आर्य समाज मंदिर गाजियाबाद और 23 नवंबर 2021 में गाजियाबाद में कोर्ट मैरिज की थी। कोर्ट मैरिज से साक्षी के परिजन नाखुश हैं। जून में संदीप किसी काम से बाहर गया था। आरोप है कि साक्षी के परिजन घर पहुंचे और साक्षी को जबरन अपने साथ ले गए। उन्होंने वहां पर उसे बंधक बना रखा है। कुछ दिन पहले किसी तरह साक्षी ने बंधनमुक्त होकर फोन कर जानकारी दी कि उसके परिवार के लोग एक दरोगा से मिलकर उसे झूठे मुकदमे में फंसाने की साजिश रच रहे हैं।
इस पर संदीप की मां अमरेश, मोहल्ले की रेखा, पूनम आदि लोग संदीप के साथ रेलवे रोड पुलिस चौकी पर दरोगा से मिलने पहुंचे। आरोप है कि दरोगा ने संदीप से अभद्रता की और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। इस मामले में युवक ने एसपी नीरज जादौन से शिकायत कर साक्षी को वापस दिलाए जाने की मांग की।
विज्ञापन
उधर दरोगा अभिषेक का कहना है कि उस पर लगाए आरोप गलत हैं। संदीप युवती को घर से ले गया था और बाद में कोर्ट मैरिज कर ली थी, खुद संदीप ही युवती को उसके घर पर छोड़कर आया है, युवती के परिजनों की शिकायत पर जांच की जा रही है।