फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Inspection of sugarcane survey of Ramala Mill area

रमाला मिल के जीएम ने किया गन्ना सर्वे कर निरीक्षण

Thu, 02 Jun 2022 11:03 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Inspection of sugarcane survey of Ramala Mill area
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रमाला। रमाला सहकारी चीनी मिल क्षेत्र में जीपीएस से गन्ने का सर्वे कराया जा रहा है। मिल के प्रधान प्रबंधक डॉ. आरबी राम ने बृहस्पतिवार को किसानों के खेतों पर पहुंचकर गन्ना सर्वे का निरीक्षण किया। उन्होंने टीम को सर्वे में तेजी लाने के निर्देश दिए।

रमाला सहकारी चीनी मिल की ओर से नाला, एलम, ककड़ीपुर गांवों में गन्ना सर्वे जारी है। इसकी जांच के लिए बृहस्पतिवार को मिल के प्रधान प्रबंधक डॉ. आरबी राम गांव पहुंचे। उन्होंने पौधशाला रजिस्टर चेक करके जीपीएस के जरिए हो रहे गन्ना सर्वे की स्लिप किसानों को उपलब्ध कराई। उन्होंने किसानों को खेतों पर मौजूद रहकर सर्वे कराने के लिए कहा। उन्होंने सुपरवाइजर प्रमोद और गौरव से सर्वे के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कर्मचारियों को सर्वे पारदर्शिता के साथ करने तथा लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। इस मौके पर मुख्य गन्ना अधिकारी अजय यादव, जीके पोद्दार, सुमित पंवार एवं विकास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed