फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Inspection of purchase centers and appeal to farmers to give clean sugarcane

Baghpat News: क्रय केंद्रों का निरीक्षण कर किसानों से साफ गन्ना देने की अपील

Tue, 10 Dec 2024 02:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Dec 2024 02:13 AM IST
विज्ञापन
Inspection of purchase centers and appeal to farmers to give clean sugarcane
फोटो- पांच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रमाला। रमाला चीनी मिल से जुड़े गन्ना क्रय केंद्रों का मिल के प्रधान प्रबंधक महेंद्र प्रताप सिंह व उपसभापति जयदेव सिंह आर्य ने निरीक्षण किया। उन्होंने किसानों से क्रय केंद्रों पर साफ गन्ना देने की अपील की।

उन्होंने कंडेरा, जिवानी, हेवा, लूंब, अशरफाबाद थल आदि क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने दो किसानों की ट्राॅली में गन्ना साफ नहीं मिलने पर नाराजगी जताई। कहा कि अगर किसान साफ गन्ना देंगे तो मिल समय पर पेराई करती रहेगी, जिससे किसानों के गन्ने का भुगतान भी समय से होगा। कहा कि अगर कोई भी लिपिक तौल में घटतौली करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। किसानों को किसी प्रकार की समस्या नहीं होने दी जाएगी। साथ ही समस्या का समय पर निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed