फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Innocent's death by dog attacks in Rathaul

रटौल में कुत्तों के हमले से मासूम की मौत

Mon, 07 Aug 2017 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चांदीनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, चांदीनगर Updated Mon, 07 Aug 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
Innocent's death by dog attacks in Rathaul
रटौल गांव में बच्चे की मौत के बाद विलाप करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
रटौल गांव में कुत्तों ने एक मासूम की जान ले ली। गली से गुजर रहे दो बच्चों पर हमला किया। एक बच्चा दौड़कर नजदीक के घर में घुस गया। जबकि, दूसरे चार साल के मासूम पर कुत्ते टूट पड़े। यही नहीं उसे खींचकर निकट के खेत तक ले गए। लोगों ने उसे छुड़ाया। परिजन इलाज के लिए दिल्ली लेकर पहुंचे, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।   
विज्ञापन


हापुड़ के धौलाना थाना क्षेत्र के बहरा गांव निवासी जुल्फिकार, रटौल गांव में अपनी ससुराल में ढाई साल से परिवार के साथ रहता है। वह मजदूरी करता है। रविवार सुबह उसके दो बेटे पांच साल का कामिल और तीन साल का जुगनू उर्फ अज्जू चाय पीने के लिए दुकान से बिस्किट लेने के लिए जा रहे थे।
विज्ञापन


रास्ते में खड़े कुत्तों ने उन दोनों पर हमला कर दिया। कामिल ने पड़ोस के एक मकान में घुसकर अपनी जान बचाई। जबकि, जुगनू को कुत्ते खिंचकर पास में स्थित खेत में ले गए। वहां पर उस पर हमला कर बुरी तरह से काट डाला। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कामिल ने घर पर पहुंचकर परिजनों को जानकारी दी, तो परिजन दौड़ पड़े। उनको जुगनू खेत में घायल अवस्था में पड़ा मिला। उस समय वहां पर कुत्ते मौजूद थे। परिजन घायल बच्चे को रटौल के निजी चिकित्सक के पास लेकर गए। हालत गंभीर देख बच्चे को चिकित्सक ने दिल्ली के लिए रेफर कर दिया। परिजन उसे दिल्ली के जीटीबी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत बता दिया।

दहशत में लोग, गम का माहौल 
चांदीनगर। मासूम की मौत से गम का माहौल है। अज्जू की मौत के बाद लोगों ने अपने बच्चों को घरों से अकेले नहीं निकलने की हिदायत दी। जुल्फिकार के दो लड़के हैं। इनमें से जुगनू की मौत हो गई है। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है। 


कुत्तों के पीछे पड़े ग्रामीण  
चांदीनगर। घटना का पता चलते ही ग्रामीणों काफी दुखी हुए। दर्जनों लोग लाठी-डंडे लेकर खेत की ओर दौड़ पड़े। बच्चों पर हमला करने वाले कुत्तों की तलाश की, लेकिन  वह ग्रामीणों के हत्थे नहीं चढ़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed