फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Innocent death due to negligence of JCB driver

जेसीबी चालक की लापरवाही से मासूम की मौत

Wed, 01 Dec 2021 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Innocent death due to negligence of JCB driver
लुहारा गाव में सोफियांन की मौत के बाद विलाप करती महिलाएं - फोटो : BAGHPAT
- लुहारा गांव में पंचायत करा रही थी तालाब की सफाई, जेसीबी व दीवार के बीच में फंसने से हुई मासूम की मौत
विज्ञापन

- बच्चे के परिजनों का जेसीबी वालों पर फैसले का दबाव बनाने का आरोप, सिंघावली अहीर थाने में मुकदमा कराया
संवाद न्यूज एजेंसी
अमीनगर सराय (बागपत)। लुहारा गांव में तालाब की सफाई करते हुए जेसीबी चालक की लापरवाही से नौ साल के बच्चे की मौत हो गई। बच्चा घर के बाहर चबूतरे पर बैठा हुआ था, तभी चालक ने जेसीबी को घुमा दिया और बच्चा मशीन व दीवार के बीच में फंस कर घायल हो गया। परिजन उसे अस्पताल में लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। इस मामले में जेसीबी चालक के खिलाफ सिंघावली अहीर थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
लुहारा गांव में मंगलवार को ग्राम पंचायत की तरफ से तालाब की खोदाई का कार्य कराया जा रहा था। तालाब के पास स्थित मकान के बाहर चबूतरे पर शाम को गुलजार का नौ वर्षीय बेटा सोफियान बैठा हुआ हुआ था। तभी सड़क पर पड़े मलबे को उठाने के लिए चालक ने जेसीबी को घुमाया तो उसके व दीवार के बीच में बच्चा फंस गया। उसकी चीख सुनकर अफरा-तफरी मच गई। बच्चे को घायल देखकर चालक जेसीबी को लेकर भाग गया। पड़ोसियों ने बच्चे के पिता गुलजार को घटना की जानकारी दी। परिजन घायल सोफियान को लेकर मेरठ के निजी अस्पताल में पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनाें ने वापस आकर घटना के बारे में पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने बच्चे का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बच्चे के पिता गुलजार की शिकायत पर जेसीबी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। सिंघावली अहीर थाना प्रभारी ने बताया कि जेसीबी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जेसीबी मालिक का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

छह बहनों का इकलौता भाई था सोफियान
सोफियान छह बहनों को इकलौता भाई था। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पिता गुलजार व मां मुनीजा की इकलौते बेटे की मौत से हालत खराब हो गई। इकलौता बेटा होने के कारण वह परिवार में सभी का चहेता था। उसकी मौत से परिवार में हर किसी का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेसीबी वालों पर फैसले का दबाव बनाने का आरोप
सोफियान के पिता गुलजार ने आरोप लगाया कि उसके बेटे की मौत का पता चलने के बाद मंगलवार की रात तक उस पर फैसले का दबाव बनाया जाता रहा। उससे कहा गया कि वह पुलिस कार्रवाई नहीं कराए। लेकिन गुलजार ने फैसला करने से साफ इंकार करते हुए मुकदमा दर्ज कराया। प्रधान शाइदा का कहना है कि सड़क से मलबा उठा रही जेसीबी के पीछे अचानक बच्चा आने के आने से हादसा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed