Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Informed about the importance of National Space Science Day

Baghpat News: राष्ट्रीय अंतरिक्ष विज्ञान दिवस के महत्व की जानकारी दी

Sat, 24 Aug 2024 02:49 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Aug 2024 02:49 AM IST
विज्ञापन
Informed about the importance of National Space Science Day
गुरुकुल इंटर नेशनल स्कूल जिवाना में शुक्रवार को हुआ कार्यक्रम
विज्ञापन

बिनौली। गुरुकुल इंटर नेशनल स्कूल जिवाना में शुक्रवार को कार्यक्रम आयोजित कर छात्र-छात्राओं को राष्ट्रीय अंतरिक्ष विज्ञान दिवस के महत्व पर महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। इस अवसर पर कराई प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में अलकनंदा हाउस ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

कार्यक्रम में प्रधानाचार्य डॉ. राजीव खोखर ने छात्र-छात्राओं को भारत के चंद्रयान-3 मिशन की जानकारी देते हुए बताया कि चंद्रयान-3 मिशन भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इसके सफलतापूर्वक चंद्रमा पर उतरने से भारत ने अंतरिक्ष अन्वेषण में एक नया मील का पत्थर स्थापित किया। इस दौरान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में अलकनंदा हाउस ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर स्कूल निदेशक डॉ. सुनील आर्य, ललित कुमार, आलोक सिंह, सुमित चौहान, अश्वनी तोमर, प्रवीण तोमर, गुड़िया खोखर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed