{"_id":"657083f5989817be1c05b299","slug":"information-given-to-farmers-about-maintenance-of-agricultural-equipmentinformation-given-to-farmers-about-maintenance-of-agricultural-equipment-baghpat-news-c-28-1-smrt1013-7819-2023-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: किसानों को दी कृषि यंत्रों के रखरखाव की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: किसानों को दी कृषि यंत्रों के रखरखाव की जानकारी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। कृषि विज्ञान केंद्र में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में वैज्ञानिकाें ने किसानों को कृषि यंत्रों के रखरखाव की जानकारी दी।
प्रशिक्षण शिविर में बुधवार को कृषि अभियंत्रण वैज्ञानिक इंजीनियर गौरव शर्मा ने बताया कि ट्रैक्टर की समय-समय पर देखभाल करते रहें। प्रतिदिन आठ से 10 घंटे कार्य करने के बाद इंजन में तेल के स्तर की जांच, रेडिएटर में पानी और क्लीनर की सफाई करें। टायरों में हवा के दबाव, पंखा बेल्ट की जांच, फिल्टर में जमा पानी की निकासी, बैटरी में जल स्तर की जांच, गियर बॉक्स में तेल डालना, क्लच सॉफट और बेयरिंग पर ग्रीस आदि का ध्यान रखना आवश्यक है। इस दौरान केन्द्र प्रभारी डा. लक्ष्मीकांत, डा. विकास कुमार, डा. शिवम, डा. अंकिता नेगी, किसान राजपाल सिंह, सहहदेव सिंह, ओमपाल सिंह, सोनू कुमार, प्रमोद कुमार, रघाुवीर सिंह, बिजेद्र आदि मौजूद रहे।