फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Information gathered about several missing girls from Delhi and Ghaziabad

Baghpat News: दिल्ली और गाजियाबाद से लापता कई युवतियों की जानकारी जुटाई

Thu, 20 Aug 2026 12:46 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Information gathered about several missing girls from Delhi and Ghaziabad
बागपत। दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर नंगला बहलोलपुर गांव के पास मिले युवती के शव की पहचान एक सप्ताह बाद भी नहीं हो सकी है। हत्यारों ने युवती का चेहरा तेजाब से जला दिया था। पुलिस की कई टीमें पहचान और हत्या का खुलासा करने के प्रयास में जुटी हैं।
विज्ञापन

यह शव 13 अगस्त को खेत से लौट रहे किसानों को चादर में लिपटा हुआ मिला था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। युवती की हत्या के बाद चेहरा तेजाब से जलाकर फेंका गया था। बागपत पुलिस की तीन टीमें गाजियाबाद, दिल्ली और सोनीपत में जांच कर रही हैं। पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय ने बताया कि गाजियाबाद और दिल्ली में कई लापता युवतियों की जानकारी जुटाई गई है। उन्होंने कहा कि इनमें से किसी एक का शव हो सकता है। परिजनों से संपर्क किया जा रहा है। पहचान होते ही हत्या का खुलासा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

युवती का चेहरा तेजाब से जला होने के कारण पहचान करना एक बड़ी चुनौती है। पुलिस टीमें लापता युवतियों के परिजनों से संपर्क कर रही हैं। उनका मानना है कि पहचान होने के बाद ही हत्यारों तक पहुंचा जा सकेगा। इस मामले में जल्द ही सफलता मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed