फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Information about government schemes given to farmers in Chaupal

चौपाल में किसानों को दी सरकारी योजनाओं की जानकारी

Fri, 29 Oct 2021 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Information about government schemes given to farmers in Chaupal
चांदीनगर। भाजपा किसान मोर्चा ने शुक्रवार को गांवों में चौपाल लगाकर किसानों से बातचीत कर सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं से अवगत कराया। किसानों को बताया गया कि देश में केवल भाजपा ने अन्नदाताओं के हित के लिए कार्य किए है।
विज्ञापन

किसान मोर्चा ने डगरपुर, सलावतपुर खेड़ी, चौहलदा आदि गांवों में जाकर किसान चौपाल लगाई। डगरपुर गांव में किसान मोर्चा के जिला महामंत्री व जिला पंचायत सदस्य मनुपाल बंसल ने किसानों को केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं से अवगत कराया। किसानों को बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी व सीएम योगी आदित्यनाथ की सरकार ने हमेशा किसानों के हित में काम किया है। सरकार कृषि उपकरणों पर 50 प्रतिशत से ज्यादा की छूट दे रही है। आजादी के बाद भाजपा पहली सरकार है, जिसने किसानों को सम्मान निधि दी है। मौसम से खराब होने वाली फसलों का मुआवजा किसानों को दिया जा रहा है। इस दौरान किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष नितिन तोमर, जिला उपाध्यक्ष योगेश, लोकेंद्र, विनय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed