{"_id":"6180177280df8338f21dd469","slug":"inflation-hit-the-utensils-the-burden-on-the-pocket-will-increase-baraut-news-mrt5632568126","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्तनों पर महंगाई की मार, जेब पर बढ़ेगा भार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्तनों पर महंगाई की मार, जेब पर बढ़ेगा भार
विज्ञापन
बड़ौत। महंगाई के कारण इस धनतेरस व दीपावली पर बर्तन तो बिकेंगे, लेकिन वजन में हल्के भी होंगे। बर्तनों के भाव सुनकर ग्राहक चकरा रहे हैं। कीमत में दस से बीस प्रतिशत या उससे अधिक की वृद्धि हुई है। इसकी वजह से लोग भारी के बदले हल्के बर्तनों की खरीद कर रहे हैं। इसके अलावा, लोग तांबा व पीतल के बर्तनों की खरीद ज्यादा कर रहे हैं। कोरोना काल के बाद तांबा, पीतल एवं कांसा के बर्तनों की मांग बढ़ी है।
धनतेरस के दिन बर्तन खरीदना शुभ माना जाता है। इसलिए बर्तन व्यापारी इस त्योहार का बेसब्री से इंतजार करते हैं। त्योहार के बाद सहालग भी हैं। धनतेरस को लेकर बर्तन कारोबारियों ने जोरदार तैयारी की है। कॉरपोरेट ऑफिस, फैक्टरी संचालक एवं बड़े-बड़े प्रतिष्ठानों से बर्तन कारोबारियों के पास अच्छे आर्डर हैं। घर में इस्तेमाल होने वाले सामानों की भी बुकिंग हुई है। हालांकि, वर्तन के भाव सुनकर ग्राहक चकरा रहे हैं। दस से बीस प्रतिशत या उससे कुछ अधिक तक मूल्य में वृद्धि हुई है। खेकड़ा के दुकानदार दीपक जैन, नितिन जैन, मनोज जैन, माधव शर्मा ने बताया कि स्टील, तांबे के बर्तन की कीमतों मेें इस बार करीब 20 से 40 फीसदी इजाफा हुआ है। इसका असर बिक्री पर भी पड़ेगा।
अच्छे कारोबार की है उम्मीद
बड़ौत की नगर की नेहरू रोड के व्यापारी अंकुर जैन बताते है कि इस बार अच्छा कारोबार होने की उम्मीद है। धातुओं में तेजी का असर बर्तन कारोबार पर पड़ा है। बताया कि कोरोना काल में लोग सेहत को लेकर ज्यादा सतर्क हैं। एल्युमीनियम के बर्तन को स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं माना जाता है। एल्युमीनियम बेचकर लोग स्टील के बर्तन खरीद रहे हैं। ग्राहकों का रुझान तांबा, पीतल एवं कांसा की तरफ बढ़ा है। बाजार में तांबा एवं पीतल के साथ साथ कांसा के कई वर्तन नजर आ रहे हैं, जो पहले सामान्यत: नजर नहीं आते थे। पीतल का प्रेशर कुकर भी आ गया है।
विज्ञापन
ये है धातुओं के दाम
स्टील 250 से 1000 रुपये प्रति किलो
पीतल 650 से 1500 रुपये प्रति किलो
तांबा 1000 से 2000 रुपये प्रति किलो
कांसा 1200 रुपये प्रति किलो
इनकी सबसे अधिक मांग
बड़ौत नगर के दुकानदार सम्यक व प्रवीण जैन बताते है कि इस बार टी सेट, कॉफी सेट, इलेक्ट्रिक केतली, बाल्टी, पानी का टंकी, डिनर सेट, रोस्टर, लेमन सेट, केसरोल सेट, ट्रे सेट, कूकर, कड़ाही, पतीला, नान स्टिक थ्री पीस, क्रॉकरी की काफी डिमांड है। इसके अलावा तांबे के बर्तन पानी के पात्र, ग्लास, बोतल, जग, कांसे के बर्तन थाली, कटोरी, ग्लास, चम्मच पीतल के बर्तन प्रेशर कुकर, कड़ाही, फ्राईपैन, पतीला, परात, थाली, ग्लास, चम्मच आदि की डिमांड बढ़ी है।