फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   industry news

Baghpat News: घंटों शटडाउन से उत्पादन प्रभावित

Wed, 31 Dec 2025 01:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 31 Dec 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
industry news
मुजफ्फरनगर। डीएम उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में हुई उद्योग बंधु की बैठक में विद्युत फीडरो पर घंटों तक शटडाउन और ब्रेकडाउन रहने की शिकायत की गई। डीएम ने ऊर्जा निगम के अधिकारियों को नियमित तौर से विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। औद्योगिक क्षेत्र में गंदगी की समस्या का निराकरण कर सुंदरीकरण कराने की जिम्मेदारी पालिका सहित उद्यमियों को भी दी गई।
विज्ञापन

औद्योगिक क्षेत्र स्थित फेडरेशन भवन पर उद्योग बंधु की बैठक का आयोजन किया गया। इसमें आईआईए, उद्योग भारती और फेडरेशन ऑफ मुजफ्फरनगर कॉमर्स एंड इंडस्ट्री से जुड़े उद्यमियों ने भाग लिया। शुरुआत फेडरेशन अध्यक्ष नीलकमल पुरी ने डीएम को बुकें भेंट कर की। उन्होंने बताया कि वर्तमान में औद्योगिक इकाइयों को पर्याप्त विद्युत आपूर्ति नहीं मिल पा रही। विद्युत विभाग के अधिकारी लाइन चालू रहने की बात करते हैं, जबकि वास्तविक स्थिति इसके विपरीत होती है।
विज्ञापन

कई फीडरों पर घंटों का शटडाउन एवं ब्रेकडाउन होने के कारण उद्योगों का उत्पादन कार्य बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। कुछ क्षेत्रों में फैक्टरी संचालन अत्यंत कठिन हो गया है। डीएम ने विद्युत आपूर्ति में आ रही समस्या को एक सप्ताह के भीतर दूर करने के निर्देश ऊर्जा निगम अधिकारियों को दिए। डीएम ने पालिका ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह को निर्देश दिए कि वहलना चौक से शिव चौक तक के क्षेत्र का सुंदरीकरण शीघ्र कराया जाए। मेरठ रोड स्थित इंडस्ट्रियल एस्टेट की साफ-सफाई व्यवस्था को भी तुरंत दुरुस्त किया जाए। वहलना क्षेत्र में पड़ी सरकारी भूमि पर कूड़ा-कचरा न डाला जाए। या तो उक्त भूमि किसी विभाग को आवंटित की जाए अथवा वहां पार्क का निर्माण कराया जाए, जिससे गंदगी की समस्या समाप्त हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने पालिका एवं विद्युत विभाग को निर्देश दिए कि सड़क मार्गों पर पड़े जर्जर एवं निष्क्रिय विद्युत पोलों को तत्काल हटाया जाए ताकि आवागमन में बाधा न हो। डीएम ने क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को भी निर्देशित किया कि वे औद्योगिक इकाइयों पर निरंतर निगरानी बनाए रखें ताकि किसी प्रकार का प्रदूषण न फैले। साथ ही उद्योगों को भी प्रदूषण नियंत्रण के सभी मानकों का पालन करने के निर्देश दिए गए, जिससे शहर की वायु स्वच्छ बनी रहे।

संचालन सहायक उपायुक्त उद्योग आशीष कुमार ने किया। फेडरेशन सचिव अभिषेक अग्रवाल, राकेश अश्वनी मित्तल, आशीष गर्ग, अंकित संगल, अंकुर गर्ग, अशोक अग्रवाल, सुरेंद्र अग्रवाल, केएल अग्रवाल, दीपक मित्तल, कुशपुरी व राजेश जैन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed