फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Indicative demonstration of employees of Energy Corporation

Baghpat News: ऊर्जा निगम के कर्मचारियों का सांकेतिक प्रदर्शन

Sat, 28 Jan 2023 12:31 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Sat, 28 Jan 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
Indicative demonstration of employees of Energy Corporation
बड़ौत। निजीकरण समेत 13 सूत्रीय मांग पूरी नहीं होने के विरोध में शुक्रवार को ऊर्जा निगम के कर्मचारियों ने एक्सईएन प्रथम कार्यालय पर सांकेतिक प्रदर्शन किया। वहीं, जल्द मांग पूरी नहीं होने पर दोबारा से कार्य बहिष्कार कर उग्र आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष के जिला संयोजक मनोहर सिंह तोमर के नेतृत्व में कर्मचारियों ने एक्सईएन प्रथम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। मनोहर सिंह तोमर ने बताया कि बिजली संशोधन विधेयक में सुधार पर सहमति बनी थी परंतु अभी तक नहीं कराया। इसके अतिरिक्त कर्मचारियों और अभियंताओं को पूर्व की भांति 19 वर्ष की सेवा के उपरांत पदोन्नत पद अनुरूप समयबद्ध वेतनमान देने, कैशलेस उपचार की सुविधा, ट्रांसफार्मर वर्कशॉप के निजीकरण का आदेश वापस लेने, उपकेंद्रों को आउटसोर्सिंग के माध्यम से परिचालन तथा अनुरक्षण कराने के आदेश निरस्त करने की मांग को लेकर हड़ताल शुरू की थी।
विज्ञापन

उन्होंने जल्द मांग पूरी न होने पर उग्र आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी। प्रदर्शनकारियों में राधेश्याम गुप्ता, चन्द्रकांत, पुष्पेन्द्र भारद्वाज, राज सिंह, दिनेश, सनी, अवर अभियंता नरेन्द्र प्रताप, राजीव, बूलचन्द, सुनील, प्रमोद, प्रदीप, अंकित आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed