फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Increasing immunity, decreasing fear of diseases

Baghpat News: बढ़ रही प्रतिरक्षण क्षमता, कम हो रहा बीमारियों का डर

Thu, 16 Mar 2023 12:51 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Thu, 16 Mar 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
Increasing immunity, decreasing fear of diseases
बागपत। टीकाकरण से लोगों की प्रतिरक्षण क्षमता बढ़ रही है। जिससे बीमारियों का डर कम हो रहा है। सबसे ज्यादा बच्चों की प्रतिरक्षण क्षमता बढ़ाने के लिए टीकाकरण पर जोर दिया जा रहा है। बच्चों को जानलेवा बीमारी से बचाव के लिए सरकारी अस्पतालों में पहले सप्ताह में दो दिन टीका लगाया जाता था। अब सात दिन टीकाकरण किया जा रहा है।
विज्ञापन

बच्चों को 12 जानलेवा बीमारियों से बचाव के लिए महिला के गर्भधारण से लेकर बच्चे के 16 वर्ष आयु तक टीकाकरण किया जाता है। बच्चे का जन्म होने के 24 घंटे के अंतराल से पांच साल तक जानलेवा बीमारी से बचाव के लिए टीकाकरण किया जाता है। उसके बाद 16 वर्ष की आयु तक टिटनेस और गलघोंटू का टीका लगाया जाता है।
विज्ञापन

विशेषज्ञों का कहना है कि टीकाकरण कराने के बाद शरीर में प्रतिरक्षण क्षमता बढ़ने से बीमारियां पैदा करने वाले कीटाणु प्रभावी नहीं हो पाते हैं। जिससे बीमारी का खतरा कम हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिसंबर तक खसरा और रुबेला को खत्म करने का लक्ष्य
स्वास्थ्य विभाग की ओर से दिसंबर 2023 तक खसरा और रुबेला को समाप्त करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। शत-प्रतिशत बच्चों का टीकाकरण कराने के लिए जिले में विशेष टीकाकरण अभियान चलाकर बच्चों का टीकाकरण किया जा रहा है।
----
इन बीमारियों की वैक्सीन उपलब्ध
- जिले में कोरोना, पोलियो, टीबी, हेपेटाइटस, रोटा वायरस, निमोनिया, गलघोटू, काली खांसी, टिटनेस, खसरा और रुबेला लाइलाज बीमारी के टीके की वैक्सीन उपलब्ध हैं।

----
जिले में टीकाकरण का लक्ष्य
----
ब्लॉक लक्ष्य
बागपत 5652
बड़ौत 5328
बिनौली 5528
छपरौली 3902
खेकड़ा 4496
पिलाना 4221
नगरीय क्षेत्र 2522
कुल 31671
कोट...
- टीके से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, जिससे बीमारी होने का खतरा कम हो जाता है। अस्पतालों में सप्ताह में दो दिन के बजाय सात दिन टीकाकरण कराया जा रहा है। जिले को एक साल तक के 33618 और एक से दो साल तक के 31671 बच्चों का टीकाकरण कराने का लक्ष्य मिला है। - डॉ. दीपा सिंह, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed