फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Increased risk of fruit fly pest on mango crop

आम की फसल पर फल मक्खी कीट का खतरा बढ़ा

Wed, 18 May 2022 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 18 May 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Increased risk of fruit fly pest on mango crop
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चांदीनगर। आम की फसल पर फल मक्खी कीट का खतरा बढ़ गया है। इससे बागान मालिकों की परेशानी बढ़ गई है। अब बागान मालिक आम की फसल को फल मक्खी कीट से बचाव में जुट गए है। उधर, जिला उद्यान विभाग के अधिकारी भी किसानों को जागरुक कर रहे है।
रटौल क्षेत्र में सबसे ज्यादा आम के बाग है। यहां से देश और विदेश तक आम की सप्लाई होती है। अब आम की फसल का सीजन चल रहा है। फलों को खराब करने वाली फल मक्खी कीट का खतरा भी बढ़ गया है। फल मक्खी कीट को लेकर किसानों को चिंता सताने लगी है और अब किसान उपाय करने में जुट गए है जो सुबह के समय खेतों में जाकर दवा छिड़काव करने को मजबूर है। बागवान मिंटू चौधरी, सलीम ठेकेदार ने बताया कि हर साल आम की फसल दिल्ली व दूसरे जनपदों में पहुंचाते है, लेकिन इस बार फल मक्खी कीट परेशानी का सबब बनी हुई है। इससे बचाव के लिए प्रयास भी किए जा रहे है, लेकिन राहत नहीं मिल रही।
विज्ञापन

उधर, जिला उद्यान अधिकारी ने दिनेश अरूण ने बताया कि आम की फसल फल मक्खी कीट से बचाने के लिए मिथाईल यूजिनॉल एक प्रतिशत, मैलथियान दो प्रतिशत का घोल बनाकर डिब्बों में भरकर आठ-दस जगहों पर पेड़ पर लटका दें। इससे फल मक्खी कीट का प्रभाव कम हो जाएगा और आम की फसल बचाई जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नौ किसानों को मिलेगा जड़ी बूटी उगाने का प्रशिक्षण
बागपत। जिला उद्यान अधिकारी दिनेश अरुण ने बताया कि राज्य आयुष मिशन योजना के तहत जिले में नौ किसानों को जड़ी बूटी फसल उगाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए 20 जून तक किसान आवेदन कर सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed