फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Incomplete construction of railway overbridge can become a problem in Kanwar Yatra

Baghpat News: कांवड़ यात्रा में परेशानी बन सकता है रेलवे ओवरब्रिज का अधूरा निर्माण

Sun, 11 Jun 2023 12:52 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sun, 11 Jun 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
Incomplete construction of railway overbridge can become a problem in Kanwar Yatra
ओवरब्रिज -फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

अगले महीने से शुरू होने वाली कावंड यात्रा जिला प्रशासन के सामने परेशानी का सबब बन सकती है, क्योंकि अभी तक बड़ौत-मुजफ्फरनगर मार्ग पर रेलवे ओवरब्रिज निर्माण कार्य अधर में लटका हुआ है, ऐसे में बड़ी कांवड लाने में शिव भक्तों को परेशानी झेलनी पड़ सकती है।

विज्ञापन


आगामी 4 जुलाई से श्रावण मास शुरू हो रहा है, जिसमें शिवभक्त कांवडिया हरिद्वार से गंगाजल ओर कांवड लेकर आते है।दिल्ली, हरियाणा व अन्य जनपदों के लिए बड़ौत-मुजफ्फरनगर मुख्य मार्ग है।
विज्ञापन


इस मार्ग से हरिद्वार से गंगाजल लेकर कांवड़ियां आगे का सफर तय करते हैं, लेकिन इस बार उप्र सेतु निगम द्वारा बड़ौत शहर के बिजरौल रोड पर बनाया जा रहा रेलवे ओवरब्रिज कांवडियों के साथ-साथ जिला प्रशासन के सामने परेशानियां खड़ी कर सकता है, क्योंकि इसका निर्माण कार्य अभी अधर में लटका हुआ है और अगले महीने कांवड यात्रा शुरू हो जाएगी।ओवरब्रिज निर्माण के चलते रेलवे लाइन के दोनों और बड़े-बड़े गड्ढे किए हुए हैं, पिलर्स खड़े हुए हैं। एक समय में बमुश्किल एक ही वाहन निकल पाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब कांवड़ यात्रा शुरू होने से पहले इस पुल का निर्माण असंभव है, जिस कारण प्रशासन की भी जमकर फजीहत होने वाली है। यहां से कांवड़ियों को सुरक्षित निकालना बड़ा चुनौतीपूर्ण होगा।


गत वर्ष प्रशासन ने इस निर्माणाधीन पुल के कारण कांवड़ियों का रूट डायवर्ट करने का भी प्रयास किया था, लेकिन प्रशासन सफल नहीं हो पाया था। अब इस बार देखना होगा कि कांवड़ यात्रा में प्रशासन किस तरह से इस चुनौती से पार पा सकेगा? एसडीएम सुभाष सिहं का कहना है कि इसको लेकर लगातार विभागीय अधिकारियों से वार्ता की जा रही है, कांवडियों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed