फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Inattentiveness is not right, increasing risk of infection

बेपरवाही ठीक नहीं, बढ़ रहा संक्रमण का खतरा

Wed, 10 Jun 2020 11:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Inattentiveness is not right, increasing risk of infection
बड़ौत। जिले में एक के बाद एक कोरोना पॉजिटिव केस मिलने के बाद प्रशासन द्वारा सख्ती की गई थी। कटेंनमेंट जोन में दुकानें, बैंक, मेडिकल स्टोर सहित अन्य पर खोलने की पाबंदी लगाई गई थी। मगर, इसके बावजूद कुछ दुकानदार अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे है। पुलिस से बेखौफ दुकानदार धड़ल्ले से दुकानें खोल रहे है और संक्रमण को बढ़ावा दे रहे है।
विज्ञापन

आलम यह है कि नगर की अग्रसेन मूर्ति, संजय मूर्ति, नेहरू मूर्ति के अलावा घट्टा बाजार, फूंसवाली मस्जिद, पुलिस चौकी, बिजरौल रोड, बिनौली रोड सहित कई जगहों पर दुकानदार दुकान खोले बैठे है और अपनी व ग्राहक की जिंदगी दांव पर लगा रहे है। कई बार तो शहर की सड़कों पर जाम भी देखने को मिल जाता है। इस दौरान दुकानदार सोशल डिस्टेंस का भी ध्यान नहीं रखते। कुछ लोग तो मास्क लगाने की अनिवार्यता भी नहीं मान रहे हैं। यह हाल तब है जब पुलिस प्रशासन द्वारा लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले 450 दुकानदारों के चालान काटे जा चुके है। कोतवाल अजय शर्मा का कहना है कि लगातार लॉकडाउन का पालन कराया जा रहा है, यदि इसके बावजूद कोई दुकानदार कटेंनमेंट जोन मेें दुकान खोलते पकड़ा गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

चिकित्सकों का जनता के लिए सुझाव
1- घर से आवश्यकता पड़ने पर ही बाहर निकलें।
2- भीड़ भरे रास्तों की बजाय वैकल्पिक रोड पकड़े।
3- सार्वजनिक परिवहन में नियम विपरीत न बैठें।
4- दुुकानों पर भीड़ हो तो लौट जाएं। बाद में आएं या दूसरी दुकान पर जाएं।
5- वाहनों के अतिरिक्त यथासंभव दूरी बनाएं।
6- मास्क लगाएं और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें।
7- बार-बार हाथ धोने की आदत डाल लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed