फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   In Rathore village, the path on the pond was broken.

रठौड़ा गांव में तालाब पर बने रास्ते को तुड़वाया

Sat, 13 Mar 2021 11:11 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Mar 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
In Rathore village, the path on the pond was broken.
तहसील प्रशासन की टीम ने छपरौली थाना पुलिस की मदद से की कार्रवाई
विज्ञापन

बड़ौत। तहसील प्रशासन की टीम शनिवार को रठौड़ा गांव में तालाब पर अतिक्रमण कर बनाए गए रास्ते को तुड़वा दिया। कुछ ग्रामीणों ने हंगामा भी किया। मगर, पुलिस ने सख्ती दिखाते सभी को वहां से हटा दिया।
एसडीएम दुर्गेश मिश्र के निर्देश पर शनिवार को तहसीलदार प्रदीप कुमार के नेतृत्व में गठित टीम रठौड़ा गांव पहुंची। टीम ने जेसीबी बुलाकर कुछ लोगों द्वारा तालाब पर अतिक्रमण कर बनाए गए रास्ते को तुड़वाना शुरू कर दिया। सूचना पर काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और इसका विरोध करने लगे। ग्रामीणों का कहना था कि यह आम रास्ता है, जो वर्षों से आवागमन के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। रास्ता तोड़ने से ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। विरोध बढ़ता देख छपरौली पुलिस को मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने सख्ती दिखाते सभी को वहां से हटा दिया। तहसीलदार प्रदीप कुमार ने बताया कि जिस जगह पर रास्ता बनाया गया है, वह तालाब की भूमि है। अवैध कब्जा किसी भी सूरत में नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन

राजस्व विभाग ने चकरोड की कराई पैमाइश
दोघट। राजस्व विभाग की टीम ने शनिवार को टीकरी गांव में चकरोड पर अतिक्रमण की शिकायत पर पैमाइश कराई। बता दें कि टीकरी के ग्रामीण ने संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत की थी कि एक महिला ने चकरोड व नाली पर कब्जा कर रखा है। इसकी शिकायत के निस्तारण के लिए शनिवार को कानूनगो कल्लू सिंह, कृष्णपाल शर्मा व लेखपाल धर्मेंद्र, सतपाल टीकरी पहुंचे। टीम को शिकायत निराधार मिली। कानूनगो कल्लू सिंह ने बताया कि चकरोड व नाली की मापतौल कराकर निशानदेही कराई गई, जो सही मिली। शिकायतकर्ता के नाम पर राजस्व अभिलेखों में कोई भूमि दर्ज ही नहीं है। वह अपनी भूमि पहले ही बेच चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed