फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   In-laws accused of killing a young man

ससुराल वालों पर लगाया युवक की हत्या का आरोप

Sat, 05 Sep 2020 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
In-laws accused of killing a young man
हरियाणा के गोहाना निवासी युवक की सुन्हैड़ा में ससुराल में हो गई थी मौत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा (बागपत)। गांव सुन्हैड़ा में हुई हरियाणा निवासी युवक की मौत के मामले में शनिवार को उसके परिजनों ने कोतवाली में हंगामा किया। ससुराल वालों पर युवक की हत्या करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।

बता दें कि एक सितंबर को हरियाणा के गोहाना निवासी युवक अजीत ने गांव सुन्हैड़ा में अपनी ससुराल में जहरीला पदार्थ खा लिया था। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने भी इसे आत्महत्या का मामला मान लिया था। शनिवार को अजीत के परिजन खेकड़ा कोतवाली पहुंचे और प्रदर्शन कर ससुरालियों पर उसकी हत्या करने का आरोप लगाकर गिरफ्तारी की मांग की। कोतवाली प्रभारी राजकुमार शर्मा ने उन्हें मामले की जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान सुनील, राजू, अनिल, राजबीर, रमेशचंद, श्यामलाल, राजेश, सुभाष, कृष्ण, महावीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed